Ram Mandir: लता मंगेशकर की आवाज में 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' सुनकर मंत्रमुग्ध हुए लोग, एआई ने बनाया गाना
हर तरफ लोग राम भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। भगवान श्रीराम के गानों से हर ओर देश गूंज रहा है। सबकी जुंबा पर बस 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' गाना सुनाई दे रहा है।
विस्तार
अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार आज खत्म होने वाला है। अयोध्या में आज सोमवार, 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12:20 बजे शुरू होगी। वहीं, एक बजे कार्यक्रम पूरा होगा। ऐसे में आज पूरा देश राममय हो गया है। हर तरफ लोग राम भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। भगवान श्रीराम के गानों से हर ओर देश गूंज रहा है। सबकी जुंबा पर बस 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' गाना सुनाई दे रहा है। अब ये गाना एक ऐसी आवाज में सुनने को मिला है, जिसे सुनकर हर कोई खुश हो गया है।
लता मंगेशकर की आवाज में AI ने बनाया गाना
दिवंगत गायिका लता मंगेशकर ने भारतीय सिनेमा को कई बेहतरीन गाने दिए। उनके गाने के आज भी लाखों-करोड़ों दीवाने हैं। अब वह हमारे बीच नहीं रही हैं। मगर लता मंगेशकर की आवाज में 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लता की आवाज में ये गाना सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाएगा। स्वर कोकिला की आवाज में राम आएंगे ये गाना एआई द्वारा क्रिएट किया गया है। इस गाने को सुनकर एक पल के लिए ऐसा लगेगा कि खुद लता मंगेशकर भगवान राम के आगमन में यह गाना गा रही हैं।
यूजर्स को पसंद आ रहा गाना
सोशल मीडिया पर इस गाने को एक यूजर्स ने साझा किया है। लता मंगेशकर की आवाज में 'राम आएंगे' गाने पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। सभी लता मंगेशकर की अवाज में इस कगाने को सुनकर भावुक हो गए हैं। कुछ दिनों पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गायिका लता मंगेशकर का एक भजन साझा किया था। पीएम ने कैप्शन में लिखा था, 'राम लला के प्राण प्रतिष्ठा में उनकी कमी बहुत खल रही है।'
The most appropriate use of AI so far... pic.twitter.com/ClkDSF9e6u
— Ranvijay Singh (@ranvijayT90) January 20, 2024
ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे सितारे
आज राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सभी बेहद उत्साहित हैं। बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां अयोध्या में इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेंगी। कुछ अयोध्या नगरी पहुंच चुके हैं, तो कुछ आज पहुंच रहे हैं। अमिताभ बच्चन, कंगना रणौत समेत कई सितारे मंदिर पहुंच चुके हैं।