फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Avatar- The Way of Water: James Cameron film finally arrives on digital know all details

Avatar- The Way of Water: अब ओटीटी पर ले सकेंगे अवतार द वे ऑफ वॉटर के मजे, मगर जेब करनी पड़ेगी ढीली

Wed, 08 Mar 2023 01:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 08 Mar 2023 01:15 PM IST
सार

बता दें कि कुछ वक्त पहले मेकर्स ने इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का एलान किया था। उम्मीद जताई गई थी कि यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी।
 

विज्ञापन
Avatar- The Way of Water: James Cameron film finally arrives on digital know all details
Avatar The Way of Water - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जेम्स कैमरून  की फिल्म अवतार द वे ऑफ वाटर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। थिएटर्स में गदर काटने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। बता दें कि यह साइंस फिक्शन फिल्म 16 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तभी से फैंस को इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार है। अब जल्द ही यह इंतजार तो पूरा होने जा रहा है, मगर इसमें भी एक ट्विस्ट है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन

Luv Ranjan Interview: 'तू झूठी मैं मक्कार' देखने के बाद लोग इसका मतलब समझ पाएंगे, शुरू से यही नाम था मेरे पास
विज्ञापन


फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा
जेम्स कैमरून और कंपनी दर्शकों को बड़ा तोहफा देते हुए फिल्म की ओटीटी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सोशल माीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की गई है। दर्शक जिस दिन इस फिल्म को घर बैठे देख सकेंगे, वह तारीख है 28 मार्च 2023। मगर, पेंच यह है कि इस फिल्म को फिलहाल खरीदकर ही देखा जा सकता है। फिलहाल इसकी डायरेक्ट स्ट्रीमिंग नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति स्पष्ट नहीं
बता दें कि कुछ वक्त पहले मेकर्स ने इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का एलान किया था। उम्मीद जताई गई थी कि यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी। मगर हालिया सोशल मीडिया अपडेट से साफ हो गया है कि अभी यह स्ट्रीम नहीं हो रही है। हालांकि, अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह फिल्म देश दुनिया के सिर्फ कुछ सलेक्टिव एरिया में ही खरीदारी के लिए उपलब्ध है या सभी जगह।

भारतीय दर्शकों को करना होगा इंतजार?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह दावा भी किया जा रहा है कि फिलहाल यह फिल्म सिर्फ ओवरसीज ही खरीदकर ओटीट पर देखी जा सकेगी। ऐसे में भारतीय दर्शकों को इस फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें कि ‘अवतार 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। जेम्स कैमरून की पहली फिल्म ‘अवतार’ 2009 में आई थी।
Kusha Kapila: कुशा कपिला के फोटोज का डेटिंग एप पर गलत इस्तेमाल, अभिनेत्री ने फैंस से मांगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed