फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   August 16 1947: AR Murugadoss productions unveils official poster and release date of the film

August 16 1947: 16 अगस्त 1947 की रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी एआर मुरुगादॉस की फिल्म

Fri, 03 Mar 2023 01:49 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 03 Mar 2023 01:49 PM IST
सार

निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान करने के लिए इसका नया पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर में फिल्म की देशभक्ति की ताकत और भावना को बखूबी दिखाया गया है।

विज्ञापन
August 16 1947: AR Murugadoss productions unveils official poster and release date of the film
16 अगस्त, 1947 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि दिग्गज निर्देशक एआर मुरुगादॉस अपने बैनर फॉक्स स्टार स्टूडियोज के तहत गौतम कार्तिक स्टारर '16 अगस्त 1947' का निर्माण कर रहे हैं। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसके लिए पहली बार दोनों कलाकार साथ आ रहे हैं। इस फिल्म के एलान के बाद से ही दर्शकों के दिलों में इसको लेकर काफी उत्सुकता थी। ऐसे में मेकर्स ने आज इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन

नए पोस्टर के साथ हुआ रिलीज डेट का एलान
निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान करने के लिए इसका नया पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर फिल्म की देशभक्ति की ताकत और भावना का जश्न मनाता है। इस पोस्टर में सभी कलाकारों को हाथों में मशाल, आंखों में गुस्सा लिए दिखाया गया है। इस पोस्टर पर फिल्म की रिलीज भी लिखी है। '16 अगस्त 1947', 7 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज होगी। गजनी और हॉलिडे जैसी सुपरहिट फिल्मों को बनाने वाले निर्माता की यह फिल्म हमारे स्वतंत्रता संग्राम की एक ऐसी कहानी को लोगों तक पहुंचाती है, जिसे हमने पहले न तो देखा और न ही सुना। 
TMKOC: गुंडों की हिट लिस्ट में हैं 'जेठालाल', घर के आस पास बम के साथ देखे गए बदमाश, अब कैसे बचेगी जान?

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी भाषाओं में होगी रिलीज
'16 अगस्त, 1947'  तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी, मलयालम और अंग्रेजी के सभी सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में एक पूर्ववर्ती गांव की आकर्षक कहानी दिखाई गई है, जहां एक बहादुर व्यक्ति भारतीय स्वतंत्रता के दौरान अपने प्यार के लिए ब्रिटिश ताकतों से लड़ता है। इसकी घोषणा के बाद से हर कोई फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
Ram Setu: इस दिन छोटे परदे पर रिलीज होगी फिल्म 'राम सेतु', जानिए रिलीज से पहले क्या बोले अक्षय कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed