फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Atul Parchure Suffering From Cancer actor talks about his wrong Treatment

Atul Parchure: कैंसर से जंग लड़ रहे मशहूर अभिनेता अतुल परचुरे, बोले- गलत इलाज ने बिगाड़ी स्थिति

Sat, 15 Jul 2023 06:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 15 Jul 2023 06:57 PM IST
सार

कपिल के शो का हिस्सा रह चुके अतुल ने खुलासा किया कि अपने स्वास्थ्य के कारण टीम के साथ काम करने से वंचित रह गए। 

विज्ञापन
Atul Parchure Suffering From Cancer actor talks about his wrong Treatment
अतुल परचुरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी और बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी से लोगों को हंसाने वाले अतुल परचुरे इन दिनों कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जंग लड़ रह हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में अभिनेता ने अपने कैंसर के इलाज को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे गलत इलाज के कारण उनकी स्थिति और अधिक बिगड़ गई थी।

विज्ञापन

Celebs: ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुए ये सितारे, पुलिस ने भी काटा भारी-भरकम चालान

विज्ञापन

अतुल ने बयां किया दर्द

अतुल परचुरे ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा, "मेरी शादी के 25 साल पूरे हो गए थे। जब हम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड गए तो मैं ठीक था, लेकिन कुछ दिनों के बाद मैं कुछ भी नहीं खा पा रहा था। मुझे मिचली आ रही थी और पता था कुछ गड़बड़ थी। मेरे भाई ने बाद में मुझे कुछ दवाएं दीं लेकिन उनसे मुझे कोई फायदा नहीं हुआ। कई डॉक्टरों के पास जाने के बाद मुझे अल्ट्रासोनोग्राफी करवाने के लिए कहा गया। जब डॉक्टर ने ऐसा किया तो मैंने उसकी आंखों में डर देखा। मुझे लगा कि कुछ तो है गलत। मुझे बताया गया कि मेरे लीवर में लगभग 5 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर है और यह कैंसर है। मैंने उनसे पूछा कि मैं ठीक हो जाऊंगा या नहीं। उन्होंने कहा, 'हां, आप ठीक हो जाएंगे।'

गलत इलाज से बिगड़ी स्थिति

हालांकि उनके इलाज का उन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। अतुल ने कहा, "पता चलने के बाद मेरे इलाज की पहली प्रक्रिया गलत हो गई। मेरा अग्न्याशय प्रभावित हो गया और मुझे समस्याएं होने लगीं। गलत इलाज ने वास्तव में स्थिति खराब कर दी। मैं चल भी नहीं पा रहा था। मैं बात करते समय लड़खड़ाता था। ऐसी स्थिति में डॉक्टर ने मुझे डेढ़ महीने तक इंतजार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अगर वे सर्जरी करेंगे तो मुझे सालों तक पीलिया हो जाएगा और मेरे लीवर में पानी भर जाएगा या मैं बच नहीं पाऊंगा। बाद में, मैंने डॉक्टर बदले और उचित इलाज और कीमोथेरेपी कराई।"

विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो का नहीं बन सके हिस्सा

कपिल के शो का हिस्सा रह चुके अतुल ने खुलासा किया कि अपने स्वास्थ्य के कारण टीम के साथ काम करने से वंचित रह गए। अभिनेता ने साझा किया, "मैं कई सालों से कपिल शर्मा कर रहा हूं। उन्होंने मुझे सुमोना के पिता की भूमिका निभाने के लिए बुलाया। मैं अपने कैंसर के कारण उन एपिसोड में परफॉर्म नहीं कर सका। मैं कपिल के साथ अंतर्राष्ट्रीय दौरे पर जा सकता था। मुझे जल्द ही पता चलेगा मैं पूरी तरह से ठीक हो गया हूं या नहीं।”
Project K: क्या 'प्रोजेक्ट के' का नाम बदलकर किया गया 'कालचक्र'? यहां जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed