फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Atlee pens long note for his film Jawan actor Shah Rukh Khan says Thanking you for this great opportunity

Atlee: निर्देशक एटली ने शाहरुख के लिए लिखा खास नोट, किंग खान की मेहनत को किया सलाम

Wed, 12 Jul 2023 03:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Jul 2023 03:12 PM IST
सार

शाहरुख खान के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए एटली ने एक्टर के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है। साथ ही सिनेमा के लिए उनके जुनून की भी तारीफ की।

विज्ञापन
Atlee pens long note for his film Jawan actor Shah Rukh Khan says Thanking you for this great opportunity
एटली-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्म 'जवान' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का प्रिव्यू जारी हो चुका है, जो खूब पसंद किया गया। इस फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं। हाल ही में किंग खान ने ट्वीट करके एटली की तारीफ करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया था। अब एटली ने शाहरुख खान के लिए एक नोट शेयर किया है। इसमें वह बादशाह की तारीफ करते नजर आए हैं।

विज्ञापन


बोले- 'लगता है कोई सपना है'
शाहरुख खान के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए एटली ने एक्टर के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है। उन्होंने लिखा है, 'किंग की कहानियां पढ़ने से लेकर उनके साथ काम करने तक, चीफ, मुझे लगता है कि मैं वह सपना जी रहा हूं, जो मैंने हमेशा देखा है। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। इस फिल्म ने मुझे मेरी सीमा से बाहर जाने के लिए पुश किया, जहां मैंने बहुत कुछ सीखा'।
विज्ञापन

#VD18: एटली की फिल्म VD18 के लिए वरुण धवन ने कसी कमर, मुंबई में इस दिन से शुरू करेंगे शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहनत को किया सलाम
निर्देशक ने आगे लिखा, 'सिनेमा के लिए आपका जुनून और आपने जो जीतोड़ मेहनत की है, उसे मैंने पिछले तीन वर्षों में करीब से देखा है। वह प्रेरणादायक और दिलचस्प है। यह तो बस शुरुआत है सर, लव यू सर। पूरी टीम की तरफ से यह मौका देने के लिए बहुत शुक्रिया। भगवान की मुझ पर विशेष कृपा है। सभी को शुक्रिया'।

Devdas Turns 21: 'देवदास' की रिलीज को 21 साल पूरे, संजय लीला भंसाली ने साझा कीं फिल्म की झलकियां

ये सितारे भी आएंगे नजर
बता दें कि इससे एक दिन पहले ही शाहरुख खान ने ट्वीट कर एटली के लिए लिखा था, 'सर!!! माअस्स्स्स्स्स!! हर चीज के लिए धन्यवाद। आप सभी को प्यार'। एटली के अलावा शाहरुख ने फिल्म के को-स्टार विजय सेतुपति को भी धन्यवाद दिया। बता दें कि एटली तमिल सिनेमा के बेहतरीन फिल्ममेकर हैं और जवान से वह बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। 'जवान' में शाहरुख के अलावा विजय सेतुपति और नयनतारा भी अहम किरदार में हैं। इतना ही नहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो भी है। यह फिल्म सात सितंबर को रिलीज होने जा रही है।
Animal Poster: इस बंगाली फिल्म से कॉपी है रणबीर कपूर की 'एनिमल' का पोस्टर! अभिनेता ने लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed