Animal Poster: इस बंगाली फिल्म से कॉपी है रणबीर कपूर की 'एनिमल' का पोस्टर! अभिनेता ने लगाया आरोप
रणबीर कपूर जल्द ही आने वाली फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, इस फिल्म में रणबीर कपूर जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। अब एनिमल के पोस्टर पर कॉपी करने का आरोप लग रहा है।
विस्तार
रणबीर कपूर कुछ दिनों पहले फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर थीं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई थी, लेकिन फिल्म ने ठीक-ठीक कलेक्शन किया था। रणबीर कपूर जल्द ही आने वाली फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, इस फिल्म में रणबीर कपूर जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। अब एनिमल के पोस्टर पर कॉपी करने का आरोप लग रहा है।
कॉपी है पोस्टर!
विवाद तब शुरू हुआ जब एक वेबसाइट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। जिसमें सभी आने वाली फिल्मों की एक सूची थी जिसमें 'जवान' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ-साथ रणबीर की 'एनिमल', विक्रम की बंगाली का रिवाइज्ड वर्जन 'पारिया' का पोस्टर भी था। इसके बाद बंगाली सिनेमा के एक्टर विक्रम चटर्जी ने आरोप लगाया है कि एक लोकप्रिय अवार्ड शो के सोशल मीडिया हैंडल ने उनकी आगामी फिल्म 'पारिया' का पोस्टर ले लिया, उसकी जगह रणबीर कपूर की तस्वीर लगा दी और फिर इसे रणबीर कपूर की अगली फिल्म 'एनिमल' के लिए दोहरा दिया।
इसे भी पढ़ें- Diljit: जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक पर 14 जुलाई को होगी सुनवाई, सीबीएफसी के खिलाफ मेकर्स ने दायर की है याचिका
बंगाली अभिनेता ने कही यह बात
रणबीर का फैन होने के बावजूद बंगाली अभिनेता ने लिखा, 'प्रिय आईफा, पूरी विनम्रता के साथ मैं यह दावा करता हूं कि रणबीर कपूर की एनिमल के लिए इस्तेमाल किया गया यह पोस्टर मेरी फिल्म पारिया से लिया गया है, जिस पर रणबीर का चेहरा है। रणबीर कपूर का फैन होने के नाते, मुझे इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि रणबीर को फर्क पड़ सकता है।'
कब रिलीज होगी एनिमल
बता दें फिल्म पारिया के पोस्टर पर रणबीर कपूर का चेहरा किसी फैन ने लगाया गया हैं। वहीं एनिमल की बात करें तो संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म 'एनिमल' पहले 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख बदल दी गई है और अब यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी।