फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Athiya Shetty thanks fans for birthday lovely wishes share childhood photos with k l rahul

अथिया शेट्टी ने जन्मदिन पर फैंस का किया शुक्रिया अदा, शेयर की बचपन की तस्वीर; पति राहुल के साथ दिखीं बेहद खुश

Wed, 05 Nov 2025 06:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 05 Nov 2025 06:56 PM IST
सार

Athiya Shetty Birthday: सुनील शेट्टी की बेटी और क्रिकेटर के एल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए अथिया ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन
Athiya Shetty thanks fans for birthday lovely wishes share childhood photos with k l rahul
अथिया शेट्टी और के एल राहुल - फोटो : इंस्टाग्राम@athiyashetty

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का आज 33वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्हें सुबह से शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं अब शाम को अथिया ने अपने फैंसा का शुक्रिया अदा करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी कई शानदार तस्वीरें शेयर। इसके साथ ही अथिया ने अपने फैंस के लिए एक खास नोट भी लिखा।
विज्ञापन

अथिया का पोस्ट
अथिया ने इंस्टाग्राम पर पहली तस्वीर अपने बचपन की शेयर की है। दूसरी तस्वीर सूरजमुखी के फूलों की है। तीसरी तस्वीर में अथिया पति के एल राहुल के साथ प्यार से देती नजर आ रही हैं। चौथी तस्वीर में के एल राहुल के हाथ के टैटू दिख रहे हैं, जिसमें वह कॉफी पकड़े नजर आ रहे हैं। पांचवी तस्वीर में एक कार्ड की है, जिसपर लिखा है 'अथिया बर्थ डे डिनर'। छठी तस्वीर में अथिया अपनी सेल्फी खिंचतीं नजर आ रही हैं। सातवी तस्वीर एक लजीज केक की है। जिसपर लिखा है, 'हैप्पी बर्थ डे इवारू की....'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)


विज्ञापन
विज्ञापन

अथिया ने फैंस का किया शुक्रिया
अथिया शेट्टी ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही अथिया ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की बातें....प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया... बहुत आभारी हूं।' 
 
विज्ञापन

अथिया और के एल राहुल की शादी
फिल्मों से दूर रहने के बाद, अथिया ने 23 जनवरी, 2023 को अपने पिता सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में एक निजी समारोह में क्रिकेटर केएल राहुल से शादी कर ली। इस जोड़े ने नवंबर 2024 में इंस्टाग्राम पर अपनी गर्भावस्था की खुशखबरी साझा की और मार्च में अपनी बेटी इवारा का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें  खुल गई हर्षवर्धन की किस्मत, 'एक दीवाने की दीवानियत' के बाद मिली इस सुपरहिट फ्रैंचाइजी में एंट्री

अथिया का करियर
अथिया ने 2015 में निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित रोमांटिक एक्शन फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में कदम रखा। यह फिल्म सुभाष घई की 1983 की क्लासिक फिल्म का रीमेक थी, जिसमें उन्होंने राधा माथुर की भूमिका निभाई थी। इसके बाद, वह रोमांटिक कॉमेडी 'मुबारकां' और कॉमेडी-ड्रामा 'मोतीचूर चकनाचूर' जैसी फिल्मों में नजर आईं।

यह भी पढ़ें  मिलिंद सोमन ने दिखाई अपने 60वें जन्मदिन की झलक, शेयर की पत्नी अंकिता कोंवर के साथ शानदार तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed