Athiya- KL Rahul Wedding: क्या इस साल के अंत में होगी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी? अभिनेत्री की दोस्त ने बताई सच्चाई
इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों से खबरें हैं कि सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी साल के अंत में केएल राहुल के साथ शादी कर लेंगी। अब इसी बीच अभिनेती की दोस्त ने इस बारे में सारी सच्चाई बताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ ही क्रिकेटिंग वर्ल्ड के भी सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। इन दोनों को एक-दूसरे के साथ अक्सर टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। दोनों अपने रिलेशन के चलते काफी समय से चर्चाओं में हैं और अब पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि इस साल के अंत तक यह लवबर्ड्स शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जिस दिन से यह खबर सामने आई है उसी दिन से दोनों के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। उनकी शादी की खबरों पर उनके फैंस के रिएक्शन काफी वायरल हो रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी साल के अंत में केएल राहुल के साथ शादी कर लेंगी। यह भी बताया जा रहा है कि कपल इस साल सर्दियों में दक्षिण-भारतीय रीति-रिवाजों से शादी करने की योजना बना रहे हैं। इन खबरों के बीच अथिया ने केएल राहुल के जन्मदिन पर एक प्यारा सा पोस्ट साझा किया, जिसे देख उनके प्रशंसक और भी उत्साहित हो गए हैं। अभिनेत्री ने उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के लिए कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं। इस पोस्ट पर केएल राहुल ने कमेंट करते हुए लिखा,"लव यू।" इस साझा की गई पोस्ट ने उनके प्रशंसकों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या उनकी शादी की खबरें सच हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
हालांकि, अथिया के दोस्त ने इन अफवाहों को झूठ बताया और कहा,"यह सच नहीं है! इस साल कोई शादी नहीं हो रही है। अथिया के पास इस साल अलग-अलग टाइम पर शुरू होने वाले दो प्रोजेक्ट हैं। एक ओटीटी प्रोजेक्ट है और दूसरी एक ड्रामा फिल्म। अथिया के साथ ही केएल राहुल भी विश्व कप में व्यस्त रहेंगे और उससे पहले भी बहुत से टूर्नामेंटों में बिजी हैं। दोनों ही सुपर बिजी हैं, उनके पास इस साल शादी करने का समय ही कहां है?"
यह पहली बार नहीं है, जब अथिया और केएल राहुल ने शादी की अफवाहें सामने आई हैं। इस से पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। साल की शुरुआत में भी अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने कपल की शादी की खबरों को खारिज कर दिया था। अभिनेता ने ट्वीट करते हुए कहा था, "समझ नहीं पा रहा हूं कि मुझे दुखी होना चाहिए या खुश होना चाहिए। किसी भी बात की पुष्टि होने से पहले अफवाहों का मतलब मुझे आज तक समझ नहीं आ पाया है। इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्ट्स पत्रकारिता की विश्वसनीयता को कम करती है।"