फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Asrani called metoo movement rubbish

#MeToo कैंपेन को असरानी ने बताया बकवास, बोले - 'इंडस्ट्री को हो रहा है नुकसान'

Thu, 11 Oct 2018 01:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
Asrani called metoo movement rubbish
Asrani
बॉलीवुड में इन दिनों #MeToo कैंपेन की वजह से तहलका मचा हुआ है। आए दिन इस कैंपेन के तहत हिंदी सिनेमाजगत की मशहूर हस्तियों के नाम सामने आ रहे हैं। कुछ नाम तो ऐसे हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। इन नामों के खुलासे के बाद कुछ लोगों ने #MeToo कैंपेन पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग का लोहा मनवा चुके असरानी से जब इस कैंपेन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हैरान करने वाला बयान दिया। असरानी ने इस कैंपेन को बकवास बताते हुए कहा - 'यह मनोरंजन इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचा रहा है।' असरानी ने यह बात इंटरव्यू के दौरान कही।
विज्ञापन
भारत में #MeToo कैंपेन ने उस वक्त से जोर पकड़ा जब तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया। तनुश्री ने नाना के अलावा विवेक अग्निहोत्री और गणेश आचार्य पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तनुश्री ने इस मामले पर मुंबई के ओशीवारा स्टेशन में अपना बयान भी दर्ज करवा दिया है।

इन 3 हस्तियों के अलावा बॉलीवुड के संस्कारी बाबू आलोक नाथ की छवि भी धूमिल होने लगी है। आलोक नाथ पर उनके साथ 'तारा' सीरियल में काम कर चुकीं प्रोड्यूसर विनता नंदा ने रेप का आरोप लगाया है। इसके साथ ही संध्या मृदुल और 'हम साथ साथ हैं' की क्रू मेंबर ने भी यौन शोषण का आरोप लगाया है। इन आरोपों पर आलोक नाथ और नाना दोनों को नोटिस भेज दिया गया है। नाना पाटेकर को सिंटा ने नोटिस भेजा है तो वहीं आलोक नाथ को FWICE ने भेजा। दोनों से 10 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed