{"_id":"5e5207aa8ebc3ef3f16c69e4","slug":"ashutosh-rana-who-playedrole-in-vicky-kaushal-film-bhoot-now-soon-release-book-ram-rajya","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्की कौशल की 'भूत' में दिखे ये अभिनेता अब करेंगे राम की विवेचना, इस दिन रिलीज हो रही अनोखी किताब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विक्की कौशल की 'भूत' में दिखे ये अभिनेता अब करेंगे राम की विवेचना, इस दिन रिलीज हो रही अनोखी किताब
Sun, 23 Feb 2020 11:12 AM IST
शिप्रा सक्सेना
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
Bhoot film and Ashutosh Rana book
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
आशुतोष राणा एक कमाल के अभिनेता होने के साथ ही एक लेखक भी हैं। उन्होंने एक किताब 'मौन मुस्कान की मार' भी लिखी है जो कुछ साल पहले प्रकाशित हुई थी। अब वह अपनी दूसरी किताब को लेकर आ रहे हैं। किताब का नाम 'रामराज्य' है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी इस किताब का कवर पेज साझा किया। इस किताब के बारे में जानकारी देते हुए आशुतोष ने कहा कि उनकी यह किताब रामायण पर आधारित है जो 2 अप्रैल 2020 को रामनवमी के शुभ अवसर पर सामने आएगी।
विज्ञापन
पिछले साल एक कार्यक्रम के दौरान आशुतोष ने अपनी नई किताब 'रामराज्य' के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा, 'राम के बारे में रामायण में सबने पढ़ा है। राम हमारे चरित्र और चिंतन में हैं। रामायण के बारे में हम जो जानते हैं उस पर एक अलग तरह से ध्यान दें। राम अगर ईश्वर है, ईश्वर का संपर्क अपूर्ण व्यक्ति को पूर्ण बना देता है। तो भगवान की उपस्थिति में शूर्पणखा के साथ अनर्थ कैसे हो गया? ऐसा तो नहीं कि वाल्मीकि कुछ और कहना चाहते थे और हमने कुछ और सोच लिया।'
विज्ञापन
I'm sharing the cover page of my 2nd book #Ramrajya based on the Ramayan. My book will be released on the 2nd of April 2020 on the auspicious occasion of Ramnavmi. Published by #Kautilyabooks pic.twitter.com/V1PY6xcuQM
— Ashutosh Rana (@ranaashutosh10) February 22, 2020
विज्ञापन
आशुतोष राणा ने इससे पहले 'मौन मुस्कान की मार' नामक किताब लिखी है। लेखक के तौर पर यह उनकी पहली किताब थी। इस किताब को लोगों द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली। यह किताब व्यंग्य के इर्द-गिर्द घूमती है। इस किताब को लेकर आशुतोष का मानना है कि अपनी बात कहने का सबसे अच्छा तरीका व्यंग्य ही है। व्यंग्य की सबसे अच्छी बात यही है कि इसमें सीधे तौर पर बात नहीं की जाती है। यही इसको रोचक बनाती है। वह एक लेखक और अभिनेता हैं, इसके साथ ही निजी अनुभव को उन्होंने अपनी किताब के माध्यम से साझा किया है। आशुतोष राणा आखिरी बार पर्दे पर पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई 'भूत पार्ट वन - द हांटेड शिप' में नजर आए थे।
ब्रेकअप के बाद फिर से 'इंडियन आइडल 11' में रो पड़ीं नेहा कक्कड़, खुद को संभालना हुआ मुश्किल