फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेकअप के बाद फिर से 'इंडियन आइडल 11' में रो पड़ीं नेहा कक्कड़, खुद को संभालना हुआ मुश्किल

Sun, 23 Feb 2020 10:23 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 23 Feb 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Indian Idol 11 finale Neha Kakkar again cried video viral
Neha Kakkar - फोटो : Instagram

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) 'इंडियन आइडल सीजन 11' (Indian Idol 11) को जज कर रही हैं। इस सीजन का फिनाले 23 फरवरी को है। फिनाले से पहले नेहा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई दीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Indian Idol 11 finale Neha Kakkar again cried video viral
Indian Idol 11 - फोटो : Instagram

इस वीडियो को सोनी चैनल के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया है। इस वीडियो में शो की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि इंडियन आइडल के पांचों फाइनलिस्ट एक-एक करके शो के तीनों जज की तारीफें कर रहे हैं। इसी दौरान एक कंटेस्टेंट स्टेज पर गाना गाता है जिसके बैकग्राउंड में नेहा कक्कड़ की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। 

Indian Idol 11 finale Neha Kakkar again cried video viral
Neha Kakkar - फोटो : sony liv

नेहा कक्कड़ ये गाना सुनकर भावुक हो जाती हैं और रो पड़ती हैं। इस गाने के बोल हैं- 'रहे तेरे दिल में मगर।' नेहा के अलावा हिमेश रेशमिया भी वीडियो में भावुक दिखे। प्रोमो में दिखाया गया है कि हिमेश रेशमिया उस समय रोने लगते हैं जब शो कंटेस्टेंट की अंकोना मुखर्जी रानू मंडल का गाना तेरी मेरी कहानी गाने लगती हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Our #Top5 express their heartfelt thanks to the judges for the guidance and mentoring they provided. Watch the beautiful tribute they perform in honor of our Terrific Trio in #IndianIdol11 #GrandFinale, tomorrow at 8 PM @adityanarayanofficial @nehakakkar @vishaldadlani @realhimesh @adrizghosh @ankona15 @sunny_hindustaniofficial @rohitshyamraut @theridhamkalyan

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 11 finale Neha Kakkar again cried video viral
Himesh Reshammiya, Ranu mandal - फोटो : amar ujala

आपको बता दें, बीते साल रानू मंडल रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर गाते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद उनकी किस्मत चमक गई। इस वायरल वीडियो ने रानू मंडल को बॉलीवुड तक पहुंचा दिया। हिमेश रेशमिया के साथ रानू ने म्यूजिक एल्बम भी रिकॉर्ड किए। फिलहाल रानू मंडल लाइमलाइट से दूर हैं। 

विज्ञापन
Indian Idol 11 finale Neha Kakkar again cried video viral
Indian Idol 11 Top 5 - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

'इंडियन आइडल 11' की विजेता की रेस में पांच फाइनलिस्ट हैं। ये पांच फाइनलिस्ट भटिंडा के सनी हिन्दुस्तानी, लातूर से आए इंडियन आइडल के पावरहाउस रोहित राऊत, इकलौती महिला कंटेस्टेट कोलकाता की अंकोना मुखर्जी, अमृतसर का पंजाबी मुंडा रिधम कल्याण और अदरिज घोष हैं। 

सिद्धार्थ के परिवार के साथ बढ़ रहीं शहनाज की नजदीकियां, बहन के साथ समय बिताते तस्वीर वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed