फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ashutosh Gowariker Invited PM Narendra Modi To His Son Konark Gowariker Wedding

Ashutosh Gowariker: पीएम मोदी को आशुतोष गोवारिकर ने दिया बेटे की शादी का आमंत्रण, शुरू हो चुके हैं फंक्शन

Fri, 28 Feb 2025 07:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 28 Feb 2025 07:31 PM IST
सार

हाल ही में निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने अपने बेटे की शादी का आमंत्रण पीएम मोदी को दिया। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन
Ashutosh Gowariker Invited PM Narendra Modi To His Son Konark Gowariker Wedding
प्रधानमंत्री मोदी को बेटे की शादी का आमंत्रण देते हुए आशुतोष गोवारिकर और परिवार के लोग - फोटो : Filmfare

विस्तार

बॉलीवुड में ‘स्वदेश’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के बेटे की जल्द ही शादी होने वाली है। इस शादी में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। लेकिन हाल ही में आशुतोष अपने बेटे की शादी का कार्ड लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। पीएम मोदी को आशुतोष ने अपने बेटे की शादी में आमंत्रित किया। 

विज्ञापन


पत्नी संग पीएम मोदी से मिलने पहुंचे आशुतोष 
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें आशुतोष गोवारिकर ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करते हुए दिखे। इस मुलाकात में उनकी पत्नी सुनीता गोवारिकर भी साथ थीं। निर्देशक अपनी पत्नी के साथ अपने बेटे कोर्णाक की शादी का कार्ड लेकर प्रधानमंत्री मोदी से मिले। उन्हें अपने बेटे की शादी में इंवाइट किया। 

विज्ञापन



 

Ashutosh Gowariker Invited PM Narendra Modi To His Son Konark Gowariker Wedding
आशुतोष गोवारिकर के बेटे का वेडिंग से जुड़ा फंक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम

2 मार्च को होगी शादी 
आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोणार्क गोवारिकर 2 मार्च 2025 को शादी के बंधन में बंधेंगे। वह नियति कनकिया से शादी करने जा रहे हैं। इस शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी। शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। शादी से पहले के कुछ फंक्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Ashutosh Gowariker: शादी के बंधन में बंधेंगे आशुतोष गोवारिकर के बेटे, इस दिन गर्लफ्रेंड के साथ लेंगे सात फेरे

क्या करते हैं आशुतोष के बेटे कोणार्क 
कोणार्क गोवारिकर फिल्मों से ही जुडे़ हुए हैं। वह पिता के साथ पर्दे के पीछे मिलकर काम करते हैं। वह भी अपने पिता की तरह की फिल्मों में रुचि रखते हैं। आशुतोष के करियर फ्रंट की बात की जाए तो उनकी आखिरी फिल्म ‘पानीपत’ थी। इसमें अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए, कृति सेनन ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली थी लेकिन आशुतोष के काम को सराहा गया।  

ये खबर भी पढ़ें:Ashutosh Gowariker: नासा में शूटिंग-भुज में बसाया गांव, पढ़िए 'लगान' फेम निर्देशक की फिल्मों से जुड़े किस्से
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed