फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ashish Vidyarthi Trending In Social Media Due To Wife Rupali Barua Known Unknown Facts About Actor

90 के दशक के खूंखार विलेन आशीष विद्यार्थी क्यों हुए ट्रेंड? दो साल पहले भी एक बड़े फैसले से किया था हैरान

Sun, 04 Jan 2026 11:26 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 04 Jan 2026 11:26 AM IST
सार

Why Ashish Vidyarthi Trending: बॉलीवुड फिल्मों में खूंखार विलेन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता आशीष विद्यार्थी अचानक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। क्या है इसकी वजह? जानिए, आशीष विद्यार्थी के करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें।

विज्ञापन
Ashish Vidyarthi Trending In Social Media Due To Wife Rupali Barua Known Unknown Facts About Actor
आशीष विद्यार्थी - फोटो : इंस्टाग्राम@ashishvidyarthi1

विस्तार

आशीष विद्यार्थी 90 के दशक में हिंदी फिल्मों में बतौर विलेन चर्चा में रहे। उन्होंने खूंखार विलेन के तौर पर अलग पहचान हासिल की। आगे चलकर हिंदी के अलावा साउथ फिल्मों भी विलेन के किरदार निभाकर सक्रिय रहे। इन दिनों एक्टिंग से इतर एक खास तरह का काम वह करते हैं? साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी दो साल पहले उनकी खूब चर्चा रही। अब अचानक से वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। 

विज्ञापन


क्यों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं आशीष विद्यार्थी? 
शनिवार को आशीष विद्यार्थी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें वह एक बड़ी अहम जानकारी देते हैं। वह बताते हैं कि उनके और पत्नी रूपाली बरुआ के एक्सीडेंट की जो खबर चल रही है, वह सही है। लेकिन यह स्थिति गंभीर नहीं है। आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी बिल्कुल ठीक हैं। दरअसल, शनिवार को एक खबर सामने आई थी कि आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी रूपाली बरुआ शुक्रवार को गुवाहाटी के जू रोड के पास एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। इस बात से आशीष विद्यार्थी के फैंस को चिंता हुई। फैंस की चिंता दूर करने के लिए आशीष विद्यार्थी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया और पूरी स्थिति साफ की।
विज्ञापन

 

Ashish Vidyarthi Trending In Social Media Due To Wife Rupali Barua Known Unknown Facts About Actor
आशीष विद्यार्थी - फोटो : इंस्टाग्राम@ashishvidyarthi1
दो साल पहले 58 साल की उम्र में की दूसरी शादी
आशीष विद्यार्थी दो साल भी अचानक सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने रुपाली बरुआ से शादी की। यह उनकी दूसरी शादी थी। रुपाली से पहले उनकी शादी राजोशी विद्यार्थी से हुई थी। 22 साल की शादी के बाद ये दोनों साल 2022 में अलग हो गए, आपसी सहमति से तलाक हुआ। फिर 2023 में आशीष विद्यार्थी ने रुपाली बरुआ से शादी की। वह असल से बिलॉन्ग करती हैं। फैशन इंडस्ट्री में काम करती हैं। एक फैशन शूट के दौरान दोनों मिले थे। कुछ वक्त तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। जब इनकी शादी हुई तो रुपाली बरुआ की उम्र 50 साल और आशीष विद्यार्थी की उम्र 58 साल थी। 

एक्टिंग के अलावा कंटेंट क्रिएशन में रखा कदम 
फिल्मों में विलेन के रोल करने वाले एक्टर आशीष विद्यार्थी कुछ साल से बतौर कंटेंट क्रिएटर भी एक्टिव हैं। वह ट्रैवलिंग, फूड से जुड़े वीडियो अपने व्लॉग चैनल पर बनाते हैं। उनका व्लॉग काफी पसंद किया जाता है। इन वीडियो में पत्नी रुपाली बरुआ भी साथ नजर आती हैं। 
 

Ashish Vidyarthi Trending In Social Media Due To Wife Rupali Barua Known Unknown Facts About Actor
आशीष विद्यार्थी ने विलेन के किरदार में बनाई अलग पहचान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन फिल्मों में निभाया था विलेन के चर्चित रोल 
1990 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पास होने के बाद उन्होंने थिएटर में काम करना शुरू किया। साल 1991 में हिंदी फिल्मों में कदम रखा। साल 1993 में उनकी पहली फिल्म 'सरदार' रिलीज हुई। साल 1994 में उनकी फिल्म ‘द्रोहकाल’ रिलीज हुई। इस फिल्म के लिए आशीष को नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने '1942; ए लव स्टोरी', 'नाजायज', 'बाजी' सनी देओल की फिल्म 'जीत' में नेगेटिव रोल निभाए। बॉबी देओल की फिल्म 'बिच्छू' में भी वह विलेन के रोल में खूब पसंद किए गए। अपने अब तक के करियर में वह 300 से अधिक फिल्में कर चुके हैं। उन्होंने लगभग 11 भाषाओं में काम किया, रिजनल सिनेमा में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। उनकी आखिर फिल्म ‘किल’ है, जो साल 2024 में रिलीज हुई। साल 2025 में वह रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में भी बतौर प्रतियोगी नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed