फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ashish Vidyarthi shares videos of famous food of india on koo app told the merits of different cuisines of the country

Ashish Vidyarthi: भारत में कहां पर कौन सा है मशहूर खाना, इस फिल्म अभिनेता ने बताई देश के अलग-अलग व्यंजनों की खूबियां

Fri, 20 May 2022 07:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 20 May 2022 07:04 PM IST
सार

आशीष विद्यार्थी तमाम राज्यों में भारतीय व्यंजनों को ढूंढ़ रहे हैं और इसकी जानकारी अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ शेयर भी कर रहे हैं। एक्टर ने तमाम जगहों के कई वीडियोज कू पर शेयर किए हैं जिनमें वह स्वादिष्ट खानों का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।  

विज्ञापन
Ashish Vidyarthi shares videos of famous food of india on koo app told the merits of different cuisines of the country
आशीष विद्यार्थी - फोटो : Instagram

विस्तार

भारतीय व्यंजन अपने भीतर देश के सभी क्षेत्रों, राज्यों की अनूठी पहचान को समेटे हुए हैं। जैसे भारत में हर चीज में विविधता है वैसी ही भारतीय खाने में भी है। पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण भारत के हर कोने का खाना एक-दूसरे से बहुत अलग है। भारत में हर जिले, शहर और राज्य के भोजन की अपनी विशेषता और विविधता है। ऐसे में अभिनेता आशीष विद्यार्थी तमाम राज्यों में अलग-अलग तरह के भारतीय व्यंजनों को ढूंढ़ रहे हैं और यह जानकारी उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर भी की है। इन व्यंजनों का स्वाद चखने के बाद वह लोगों को सफर करने और सभी को इन्हें आजमाने के लिए प्रेरित कर रहे है। एक्टर अपने वीडियोज कू ऐप पर शेयर कर अलग-अलग जगहों के व्यंजन की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

एक्टर ने फैंस के साथ चेन्नई के रायर्स मेस का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह वहां के मशहूर सांभर वडे का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'रायर्स मेस ऊह ला ला।' 

Koo App

Rayars mess…..Ooooh la la !!!! #rayarsmess #chennai #southindianfood #food #reelitfeelit #reelkarofeelkaro #tastyfood #reels #breakfast

View attached media content

- Ashish Vidyarthi (@ashishvidyarthi) 9 May 2022

विज्ञापन
विज्ञापन

Ashish Vidyarthi shares videos of famous food of india on koo app told the merits of different cuisines of the country
आशीष विद्यार्थी - फोटो : Instagram

आशीष ने बिहार की राजधानी पटना का भी वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें वह वहां के राजस्थानी होटल में स्वादिष्ट कचौरी आलू और इमरती का स्वाद लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'पटना के राजस्थानी होटल में स्वादिष्ट कचौरी आलू और इमरती।'

Koo App

Yummylicious Kachori Aloo and Imarti at Rajasthani Hotel in Patna😍🤤 #kachori #imarti #kachorialoo #patna #streetfood #bihar #ashishvidyarthi #actorvlogs #foodreels #shorts #reelitfeelit #reelkarofeelkaro #foodie #biharstreetfood #reelsintsagram #indianstreetfood #share #incredibleindia #foodkhaanawithashishvidyarthi #ashishvidyarthiactorvlogs

View attached media content

- Ashish Vidyarthi (@ashishvidyarthi) 29 Apr 2022

विज्ञापन

एक अन्य कू पोस्ट में एक्टर नैनीताल में पुदीना चटनी के साथ स्वादिष्ट समोसा छोले खाते नजर आए। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'आंदा मार्केट, नैनीताल में लाजवाब पुदीना चटनी के साथ स्वादिष्ट समोसा छोले।'

Koo App

Scrumptious Samosa chole with amazing pudina chutney at Anda market, Nainital 😍😋 #samosachole #samosa #pudinachutney #nainital #uttarakhand #himalayas ##foodreels #foodie #reelsinstagram #reelitfeelit #reelkarofeelkaro #travel #northindia #fun #bts #actorslife #livelifetothefullest

View attached media content

- Ashish Vidyarthi (@ashishvidyarthi) 14 Apr 2022

Ashish Vidyarthi shares videos of famous food of india on koo app told the merits of different cuisines of the country
आशीष विद्यार्थी - फोटो : Instagram

इसके अलावा अशीष कोलकाता में नॉनवेज डिश का भी आनंद लेते नजर आए। उन्होंने कू ऐप पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कोलकाता के यूपी बिहार रेस्टोरेंट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कीमा-कलेजी और पूड़ी का स्वाद ले रहे हैं। उन्होंने कू पर लिखा, स्वादिष्ट कीमा और कालेजी पूड़ी के साथ यूपी और बिहार रेस्टोरेंट, कोलकाता में मेरे प्यारे बंधु के साथ...वाह..।'

Koo App

Delicious Kheema and Kaleji with Puri at UP & Bihar Restaurant, Kolkata with my dear bandhu #cozmikharmony …Waahhhhhh😋

View attached media content

- Ashish Vidyarthi (@ashishvidyarthi) 11 Apr 2022

एक दूसरी पोस्ट में आशीष विद्यार्थी दिल्ली के मशहूर राम लड्डू खाते नजर आए। उन्होंने वीडियो शेयर कर यह भी बताया कि लोग कहां इस लड्डू का स्वाद ले सकते हैं। उन्होंने लिखा, 'खन्ना मार्केट में चटपटे राम लड्डू, लोधी रोड दिल्ली में देवन के सामने।'

Koo App

Chatpate Ram Laddoo at Khanna Market, Opposite to Devan’s at Lodhi, Delhi😍😋🤤 #ramladdoo #reels #khannamarket #chaat #chatpate #delhi #friends #bachpankapyar #tasty #foodie #food #love #travel #reelkarofeelkaro #foodreels #instareels #yummy #actorvlogs #foodkhaana #foodkhaanawithashishvidyarthi #bts #actorslife

View attached media content

- Ashish Vidyarthi (@ashishvidyarthi) 1 Apr 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed