फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ashish Vidyarthi recalls a life lesson from Bollywood legend Shammi Kapoor Reflecting on how industry move on

Ashish Vidyarthi: काका के स्टारडम के आगे फीके पड़ गए थे शम्मी कपूर के सितारे, आशीष विद्यार्थी ने सुनाया किस्सा

Thu, 28 Aug 2025 12:44 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 28 Aug 2025 12:44 AM IST
सार

Ashish Vidyarthi: आशीष विद्यार्थी को एक बार दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर ने एक सीख दी, जिसे उन्होंने हमेशा किसी सबक की तरह याद रखा। हाल ही में आशीष विद्यार्थी ने यह किस्सा शेयर किया है।  

विज्ञापन
Ashish Vidyarthi recalls a life lesson from Bollywood legend Shammi Kapoor Reflecting on how industry move on
शम्मी कपूर-आशीष विद्यार्थी-राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक वक्त था जब शम्मी कपूर की लोकप्रियता शिखर पर थी। फिर काका यानी राजेश खन्ना का सिनेमा में उदय हुआ। इसके बाद शम्मी कपूर के सितारे कुछ फीके पड़ने शुरू हुए। वक्त बदलने के साथ इंडस्ट्री में लोगों का रवैया कैसे बदलता है? इसे लेकर शम्मी कपूर ने आशीष विद्यार्थी को एक सीख दी थी। हाल ही में अभिनेता ने वह किस्सा शेयर किया।

विज्ञापन

स्टारडम और लोकप्रियता को लेकर दी थी सीख
हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में आशीष विद्यार्थी ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर से मिली जिंदगी की उस अनमोल सीख को याद किया। शम्मी कपूर ने दरअसल, अभिनेता को इंडस्ट्री में लोकप्रियता और क्षणभंगुर स्टारडम को लेकर बेबाक राय दी थी। उन्होंने दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के मूव ऑन करने के तौर-तरीके पर बात की। आशीष विद्यार्थी ने कहा कि 60 के दशक के लोकप्रिय कलाकार शम्मी कपूर की राजेश खन्ना के स्टारडम को लेकर एक मजाकिया टिप्पणी ने उन पर गहरी छाप छोड़ी।

घटती भीड़ पर लोग शम्मी कपूर से करते थे सवाल
आशीष विद्यार्थी ने कहा कि एक दिन शारजाह में शम्मी कपूर से उनकी अचानक मुलाकात हुई थी। वे अपनी टीवी सीरीज 'दास्तान' की शूटिंग कर रहे थे और शम्मी कपूर भी किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में वहां आए थे। इस दौरान शम्मी कपूर ने उन्हें सलाह दी कि फिल्म इंडस्ट्री बहुत कठोर और बहुत जल्दी राय बनाने वाली हो सकती है। शम्मी कपूर ने एक्टर को बताया था कि खुद उनका स्टारडम जब फीका पड़ने लगा, तो लोग उनसे घटती भीड़ के बारे में पूछते थे। तब शम्मी कपूर का मजाकिया जवाब था कि 'भीड़ बस आगे बढ़ गई है- जेश खन्ना के बंगले, आशीर्वाद पर'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'सफलता को संजोना जरूरी है, लेकिन..'
शम्मी कपूर की इस बात ने आशीष विद्यार्थी को लोकप्रियता और नजरिए को लेकर एक सबक मिला। आशीष विद्यार्थी ने उस मुलाकात को याद करते हुए कहा कि यह घटना वर्षों तक उनके साथ रही। उन्होंने बताया कि शम्मी कपूर का मैसेज साफ था कि लोग आखिरकार आगे बढ़ जाते हैं। जो लोग कभी आपकी सफलता का जश्न मनाते थे, वे भी आपसे दूर जा सकते हैं और आपकी उपलब्धियां आपकी किस्मत पर निर्भर करती हैं। सफलता को संजोना जरूरी है, लेकिन यह मानकर नहीं चलना चाहिए कि यह हमेशा रहेगी।
 

विज्ञापन

'अंदाज' में शम्मी कपूर ने राजेश खन्ना के साथ शेयर की स्क्रीन
बता दें कि 60 के दशक में शम्मी कपूर की लोकप्रियता बहुत ज्यादा थी। 70 के दशक की शुरुआत में राजेश खन्ना का दौर शुरू हुआ। फिर अमिताभ बच्चन 'एंग्री यंग मैन' के रूप में उभरे। दिलचस्प बात यह है कि शम्मी ने पहली बार रमेश सिप्पी की फिल्म 'अंदाज' में राजेश खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर की, जहां राजेश खन्ना स्पेशल अपीयरेंस में दिखे। 14 अगस्त 2011 को शम्मी कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed