{"_id":"45787e6dcdfcae69cd03d2b3b3b462a8","slug":"asha-bhosle-s-son-passes-away-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लता जी के जन्मदिन पर आशा भोंसले के बेटे का निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लता जी के जन्मदिन पर आशा भोंसले के बेटे का निधन
Updated Tue, 29 Sep 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन
आशा भोंसले के बेटे हेमंत भोंसले का सोमवार को स्कॉटलैंड में निधन हो गया। वो 65 साल के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। सोमवार को ही आशा भोंसले की बडी बहन लता मंगेशकर का जन्मदिन भी था। लेकिन हेमंत के निधन की वजह से उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाया।
विज्ञापन
हेमंत भोंसले संगीतकार थे और उन्होंने कुछ हिंदी और मराठी फिल्मों में संगीत भी दिया था। वो पिछले कुछ सालों से स्कॉटलैंड में ही रह रहे थे। कल शाम को उन्होने आखिरी सांसे लीं। आशा भोंसले रविवार को ही सिंगापुर से कॉन्सर्ट करके लौटी थीं।
विज्ञापन
तीन साल पहले साल 2012 में आशा की बेटी वर्षा ने खुदकुशी कर ली थी। आशा मुंबई के लोअर परेल इलाके में अपने सबसे छोटे बेटे आनंद के साथ रहती हैं।