{"_id":"5f3ac8ce8ebc3e3cf67f705a","slug":"asha-bhosle-and-lata-mangeshkar-expressed-grief-as-pandit-jasraj-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के निधन पर भावुक हुईं आशा भोसले, कहा- 'मैंने अपने बड़े भाई को खो दिया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के निधन पर भावुक हुईं आशा भोसले, कहा- 'मैंने अपने बड़े भाई को खो दिया'
Mon, 17 Aug 2020 11:44 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
पंडित जसराज, लता मंगेशकर, आशा भोसले
- फोटो : सोशल मीडिया
शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का अमेरिका में 90 साल की उम्र में निधन हो गया। इस बात की जानकारी पंडित जसराज की पोती मीनाक्षी ने दी है। पंडित जसराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है। उनके निधन से बॉलीवुड के गलियारे में भी शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं उनके निधन पर दिग्गज गायिका आशा भोसले ने भी दुख व्यक्त किया है। आशा ने एक भावुक नोट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
आशा भोसले ने अपने नोट में लिखा, 'मैं पंडित जसराज जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से बहुत दुखी हूं। मैंने किसी ऐसे व्यक्ति को खो दिया है जो मेरे लिए बेहद प्रिय था, मैंने वास्तव में एक बड़े भाई को खो दिया है! संगीत का सूरज डूब गया! वे एक गायक के रूप में उत्कृष्ट थे और मैं उन्हें लंबे समय से जानती थीं। वी. शांताराम की बेटी से उनकी शादी के पहले से। वे मेरी बहुत प्रशंसा करते थे और वे हमेशा कहते थे, 'मैं तुझे गाना सिखाऊंगा!'
विज्ञापन
बीते दिनों को याद करते हुए आशा ने कहा, 'जब मैं अमेरिका में उनके शास्त्रीय स्कूल में गई, वहां वे बहुत सारी महत्वाकांक्षी प्रतिभाओं को संगीत सिखाते थे। मुझे याद है कि कैसे मैं उनके स्कूल में दाखिला लेना चाहती था क्योंकि वह बहुत अच्छे थे! उसी यात्रा पर, हम डिनर के लिए निकले। जसराज जी, जो कि एक पक्के शाकाहारी थे, ने मुझे स्वास्थ्य कारणों से शाकाहारी बनने का अनुरोध किया। मैं हमेशा उनके बच्चे की तरह के व्यवहार को याद रखूंगी। उनकी आत्मा को शांति मिले!'
विज्ञापन
इसके अलावा लता मंगेशकर ने भी पंडित जसराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। लता मंगेशकर ने ट्वीट कर कहा, 'महान शास्त्रीय गायक और मां सरस्वती के उपासक संगीत मार्तण्ड पंडित जसराज जी के स्वर्गवास की खबर सुनकर मुझे असीम दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे, मैं यही प्रार्थना करती हूं।'
Mahan shashtriya gayak aur maa Saraswati ke upasak Sangeet Martand Pandit Jasraj ji ke swargwas ki khabar sunkar mujhe aseem dukh hua. Ishwar unki aatma ko shanti de main yehi prarthana karti hun.
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) August 17, 2020
पढ़ें: शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का निधन, 90 वर्ष की आयु में अमरीका में अंतिम सांस