फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   As Per Reports Hrithik Roshan Fighter teaser will be released two weeks after release of Salman Khan Tiger 3

Fighter Teaser: 'टाइगर 3' की रिलीज के इतने दिन बाद आएगा 'फाइटर' का टीजर, यह है सिद्धार्थ आनंद की तैयारी

Mon, 06 Nov 2023 03:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 06 Nov 2023 03:04 PM IST
सार

बता दें कि 'टाइगर 3' में ऋतिक रोशन 'वॉर 2' की घोषणा करेंगे। सलमान खान की फिल्म में एजेंट कबीर की उपस्थिति पक्की है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर भी सनसनी फैला दी है। 

विज्ञापन
As Per Reports Hrithik Roshan Fighter teaser will be released two weeks after release of Salman Khan Tiger 3
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' आगामी इतवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। कुछ वक्त पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सलमान खान की 'टइगर 3' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' का टीजर दिखाया जाएगा। 'टाइगर 3' फिल्म के साथ 'फाइटर' का टीजर पेश करना सिद्धार्थ आनंद के लिए ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने का अच्छा मौका है। मगर, अब सामने आ रही जानकारी के मुताबिक ऐसा नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


सिद्धार्थ आनंद ने पीछे खींचे कदम?
बता दें कि 'टाइगर 3' में ऋतिक रोशन 'वॉर 2' की घोषणा करेंगे। सलमान खान की फिल्म में एजेंट कबीर की उपस्थिति पक्की है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर भी सनसनी फैला दी है। सिद्धार्थ आनंद भी यह बात बखूबी जानते हैं कि कबीर एक आइकॉनिक किरदार है। ऐसे में वह कबीर मैनिया के बीच 'फाइटर' का परिचय नहीं देना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

Ravi Teja: रवि तेजा की फिल्म 'ईगल' का टीजर जारी, अभिनेता के दमदार एक्शन ने उड़ाए दर्शकों के होश
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने के आखिर में आएगा टीजर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'फाइटर' का टीजर 'टाइगर 3' की रिलीज के दो हफ्ते बाद रिलीज किया जाएगा। यानि नवंबर के आखिरी में। बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसमें ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण भी अहम रोल में नजर आएंगी। निजी जिंदगी की बात करें तो ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वह सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं। अक्सर इवेंट में दोनों को साथ देखा जाता है। 
Sara Ali Khan: सारी दुनिया गलत सारा के पीछे है..., शुभमन गिल संग अपनी डेटिंग की खबरों पर बोलीं सारा अली खान

सुबह सात बजे से शुरू होंगे शो
सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'टाइगर 3' 12 नवंबर को रिलीज हो रही है। 'टाइगर 3' में ऋतिक के साथ-साथ पठान के रूप में शाहरुख खान भी कैमियो रोल में दिखेंगे। दर्शक दोनों खान और ऋतिक को पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म के शो सवेरे सात बजे से शुरू हो जाएंगे।
Sara Ali Khan: सारी दुनिया गलत सारा के पीछे है..., शुभमन गिल संग अपनी डेटिंग की खबरों पर बोलीं सारा अली खान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed