Aryan khan drugs case: एनसीबी जांच में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच दिल्ली पहुंचे वानखेड़े, कहा- किसी और वजह से आया हूं
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच कर रहे और भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े दिल्ली पहुंचे हैं। उनके दिल्ली आने के बाद लगातार ये खबरें आ रही हैं कि वह इस मामलेन में आगे की जांच के लिए पहुंचे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच कर रहे और भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े दिल्ली पहुंचे हैं। उनके दिल्ली आने के बाद लगातार ये खबरें आ रही हैं कि वह इस मामलेन में आगे की जांच के लिए पहुंचे हैं। लेकिन इस बारे में बातचीत करते हुए समीर वानखेड़े ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है और वो दिल्ली कुछ काम के सिलसिले में पहुंचे हैं।
मीडिया के सवालों के दिए जवाब
समीर वानखेड़े जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकले, उन्हें तुरंत मीडिया ने घेर लिया और उनसे कई सवाल जवाब किए। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए समीर वानखेड़े ने कहा कि उन्हें एनसीबी ने तलब नहीं किया है, वो दिल्ली किसी काम के सिलसिले में पहुंचे हैं। मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, समीर वानखेड़े ने ये भी कहा कि वो क्रूज ड्रग्स कि जांच का नेतृत्व कर रहे हैं और वो इस केस में जल्द ही नया अपडेट लेकर सामने आएंगे।
NCB Mumbai Zonal Director Sameer Wankhede reaches Delhi amid allegation of payoff in the drugs case involving actor Shah Rukh Khan's son Aryan
"I have not been summoned. I've come here for a different purpose. Allegations against me are baseless," he says. pic.twitter.com/FJGuQE8KYt — ANI (@ANI) October 25, 2021
समीर वानखेड़े की बढ़ी मुश्किलें
आर्यन खान के क्रूज ड्रग्स केस में एनसीबी के जांचकर्ता समीर वानखेड़े की मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि इस केस के एक गवाह प्रभाकर ने समीर वानखेड़े पर रिश्वत का आरोप लगाया, जिसके बाद एनसीबी ने समीर वानखेड़े के खिलाफ भी जांच तेज कर दी है। जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कोर्ट में हलफनामा दायर किया। उनका कहना है कि उन्होंने अपने आज तक के करियर में कुछ भी गलत नहीं किया है और वो किसी भी जांच के लिए बिलकुल तैयार हैं। इसी के साथ समीर वानखेड़े का कहना है कि उन्हें सिर्फ डराया जा रहा है।