Aryan Khan Drug Case : आर्यन खान के वकील ने रखी दलील, कहा- एनसीबी को कुछ नहीं मिला क्योंकि कुछ है ही नहीं
आज शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत पर फैसला मुंबई के मजिस्ट्रेट कर रहे हैं। क्रूज पर होने वाली रेव पार्टी में ड्रग्स के मामले को लेकर फंसे आर्यन खान की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। आर्यन समेत कोर्ट में 8 लोगों की जमानत पर सुनवाई चल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत पर फैसला मुंबई के मजिस्ट्रेट कर रहे हैं। क्रूज पर होने वाली रेव पार्टी में ड्रग्स के मामले को लेकर फंसे आर्यन खान की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। आर्यन समेत कोर्ट में 8 लोगों की जमानत पर सुनवाई चल रही है। आर्यन समेत सभी आरोपियों को ऑर्थर रोड़ जेल में भेजा गया है। इसी के साथ आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे उनकी जमानत के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं और कोर्ट में बहस कर रहे हैं।
सतीश मानशिंदे ने कोर्ट में रखी दलील
सतीश मानशिंदे का आर्यन पर लगे आरोपों पर कहना है कि, ‘आर्यन के खिलाफ कुछ नहीं मिला है’। स्टार किड की जमानत के लिए मजिस्ट्रेट के सामने अपनी दलील पेश करते हुए सतीश मानशिंदे ने आगे कहा कि एनसीबी ने पिछले पांच दिन से आर्यन को कस्टडी में रखा है, लेकिन उनके खिलाफ अब तक कोई भी सबूत नहीं मिले हैं। उन्होंने आगे कहा कि आर्यन एक इज्जतदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनका अन्य आरोपियों के साथ कोई लेना देना नहीं है।
जेल नहीं होनी चाहिए
कोर्ट में सतीश मानशिंदे ने आर्यन की जमानत के लिए अपनी दलीलें पेश करते हुए कहा कि आर्यन का किसी से कोई लेना-देना नहीं है ऐसे में उन्हें जेल नहीं होनी चाहिए। कोर्ट में लगातार आर्यन खान की जमानत केस की सुनवाई चल रही है और आर्यन सहित 8 आरोपी अभी भी न्यायायिक हिरासत में हैं। फिलहाल उन्हें एनसीबी द्वारा जेल ले जाया गया है।
शाहरुख के घर के सामने से हटाए गए पोस्टर
इस मामले में शाहरुख खान और उनके परिवार को लगातार प्रशंसक अपना समर्थन दे रहे हैं। उनके घर मन्नत के बाहर प्रशंसकों ने कई पोस्टर लगाए थे, जिसके बाद अब शाहरुख खान की टीम उन पोस्टर्स को बंगले के बाहर से हटाने का काम कर रही है।