फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aryan khan drug case mumbai sit team summoned shahrukh khan manager pooja dadlani

Aryan Khan Drug Case: शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी को SIT टीम ने भेजा समन, पैसे ऑफर करने का है आरोप

Mon, 08 Nov 2021 01:36 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 08 Nov 2021 01:36 PM IST
सार

 पूजा पर आरोप है कि उन्होंने आर्यन को बचाने के लिए पैसे ऑफर किए थे। ऐसे मे उन्हें मुंबई की एसआईटी टीम ने समन भेजा है। हालांकि पूजा ददलानी ने तबियत खराब होने का हवाला देते हुए और समय मांगा है।

विज्ञापन
Aryan khan drug case mumbai sit team summoned shahrukh khan manager pooja dadlani
शाहरुख खान, पूजा ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में जेल में सजा काट चुके शाहरुख खान के बेटे आर्यन के मामले में अब एसआईटी भी सक्रिय हो चुकी है। मुंबई पुलिसी की एसआईटी ने शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को समन भेजा है। पूजा पर आरोप है कि उन्होंने आर्यन को बचाने के लिए पैसे ऑफर किए थे। हालांकि पूजा ददलानी ने तबियत खराब होने का हवाला देते हुए और समय मांगा है। एनसीबी के अधिकारियों द्वारा जबरन वसूली के आरोपों की जांच कर रही मुंबई पुलिस अपनी जांच का दायरा बढ़ा रही है। इस मामले में अब शाहरुख खान के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।अब  उनकी मैनेजर को भी समन भेजा गया है।

विज्ञापन


शाहरुख को एसआईटी टीम ने भेजा समन

मुंबई पुलिस किरण गोसावी के एक्सट्रोशन मामले की जांच कर रही है। वहीं इस मामले में पूजा ददलानी को भी पूछताछ के लिए समन किया गया है लेकिन उन्होंने और समय मांगा है। यह समन शनिवार को पेश होने का था।

विज्ञापन

Aryan khan drug case mumbai sit team summoned shahrukh khan manager pooja dadlani
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल एनसीबी के गवाब प्रभाकर सैल ने अपने हलफनामे में शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी का जिक्र किया था। अब उसकी सीसीटीवी फुटेज कुछ समय पहले मुंबई पुलिस को लोअर परेल से मिली थी। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की थी कि पूजा ददलानी की कार देखी गई है लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि फुटेज में जो महिला दिखाई दे रही है वह पूजा ददलानी ही हैं। खबरों के मुताबिक एनसीबी के गवाह रहे किरण गोसावी ने पूजा को भरोसा दिलाया था कि पैसे के बदले वह आर्यन की गिरफ्तारी रोकने की कोशिश करेगा।

Aryan khan drug case mumbai sit team summoned shahrukh khan manager pooja dadlani
शाहरुख, गौरी, पूजा ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभाकर सैल ने इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उसने दावा किया था कि एनसीबी की कार्रवाई के बाद शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी और गोसावी लोअर परेल में सैम डिसूजा से मिले थे। सैल के दावे के बाद ही उस एरिया के फुटेज की जांच की गई थी जिसमें शाहरुख की मैनेजर पूजा की ब्लू मर्सिडीज के साथ ही गोसावी और डिसूजा की इनोवा एसयूवी मिलने की बात सामने आई थी। इस मामले में अब पूजा का बयान भी दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed