फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aryan khan Cordelia cruise drugs case main witness prabhakar sail family helpless after his death said lawyer

Aryan Khan Case: "प्रभाकर सेल के परिवार की माली हालत बेहद नाजुक", ड्रग केस के गवाह की मौत के बाद बोले वकील

Sun, 03 Apr 2022 02:49 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 03 Apr 2022 02:49 PM IST
सार

वकील तुषार खंडारे ने खुलासा किया है कि प्रभाकर सैल के परिवार की माली हालत बेहद नाजुक है। 

विज्ञापन
Aryan khan Cordelia cruise drugs case main witness prabhakar sail family helpless after his death said lawyer
प्रभाकर सैल - फोटो : social media

विस्तार

पिछले साल कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस मामले को रफा-दफा करने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग करने वाले और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख गवाह रहे प्रभाकर सैल का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी सैल के वकील तुषार खंडारे ने दी थी। इसके बाद अब तुषार ने सैल के बारे में कई खुलासे किए हैं, जिसमें उसके परिवार की आर्थिक तंगी का भी जिक्र है। इसके अलावा भी तुषार ने कहा कि प्रभाकर के ऊपर लगे भ्रष्टाचार के मामले में भी कुछ नहीं हुआ है और वह केस अभी भी चल रहा है। 

विज्ञापन

हार्टअटैक से हुई मौत
आर्यन खान ड्रग्स केस में प्रमुख गवाह रहे प्रभाकर सैल की मौत के बारे में बताते हुए तुषार ने कहा कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। तुषार ने प्रभाकर के परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर भी खुलकर बात की। वह कहते हैं कि "प्रभाकर का परिवार पूरी तरह उस पर निर्भर था, जिसके कारण वह दबाव में रहने लगा था। केस के बाद से वह बेरोजगार हो गया था और हमने उसकी नौकरी लगवाने की कोशिश भी की थी। ये कोशिश विफल रही और उसे नौकरी नहीं मिली क्योंकि वह इस ड्रग्स केस में शामिल था।" 

विज्ञापन

बेरोजगारी बनी मौत की असल वजह
तुषार खंडारे ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा,"पिछले साल नवंबर से ही प्रभाकर के पास नौकरी नहीं थी क्योंकि वह इस केस में गवाह था। उसको कोई भी नौकरी देने के लिए तैयार नहीं था। ऐसे में हम लोगों ने ही उसकी कई बार मदद की थी। उसके परिवार में पत्नी, दो बच्चे और मां हैं। उसका परिवार उसकी मौत के बाद असहाय और बेरोजगार है। वह उन्हें बेरोजगार ही छोड़कर चला गया।"

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed