फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aryan Khan controversy King Khan Shahrukh Khan has distanced himself from the media shared his thoughts

Shahrukh Khan: आर्यन खान को लेकर हुए विवाद के बाद इसलिए मीडिया से दूर हो गए थे किंग खान, साझा की मन की बात

Wed, 18 Dec 2024 11:43 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 18 Dec 2024 11:43 AM IST
सार

शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन खान से जुड़े विवाद के बाद पैपराजी और मीडिया के सामने आना कम कर दिया था। इसके कारण के बारे में शाहरुख खान ने बात की है। 

विज्ञापन
Aryan Khan controversy King Khan Shahrukh Khan has distanced himself from the media shared his thoughts
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शाहरुख खान ने साल 2021 में काफी कठिन समय बिताया। कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स बस्ट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। आर्यन खान बाद में इन सभी मामलों से बाइज्जत बरी हो गए। इस दौरान शाहरुख खान पैपराजी से बचना चाहते थे। उन्होंने कहा कि जो हुआ बुरा हुआ। मैं भी पिता हूं और मीडिया में जो भी कुछ हुआ वो गलत हुआ।
विज्ञापन

वरिंदर चावला ने किया ये खुलासा
फरीदून शहरयार के साथ एक साक्षात्कार में वरिंदर चावला ने बताया कि पठान की रिलीज के पहले साल 2022-23 में शाहरुख खान और उनके परिवार के एक निजी पल को कैमरे में कैद कर लिया था, जब उन्होंने इस फुटेज को डिलीट किया तो शाहरुख खान ने फोन किया और इसके लिए वरिंदर को धन्यवाद दिया।
 

Varun Dhawan: वरुण धवन से रोटी क्यों छीन लेते थे सलमान खान? अभिनेता ने किया दिलचस्प खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख खान ने कही ये बात
वह आर्यन खान के मामले के कारण मीडिया से खुद को दूर कर रहे थे, उन्होंने उल्लेख किया कि उन्हें वीडियो डिलीट किए जाने के बारे में सूचित किया गया था। खान ने कहा कि उनका इरादा मीडिया से दूर रहने का नहीं था, लेकिन एक पिता के तौर पर मीडिया में गलत चित्रण से उन्हें गहरा आघात लगा। उन्होंने कहा कि शाहरुख ने जिस तरह से फोन पर बात की, वह एक पिता की पीड़ा को दर्शाता है जो अपने बेटे पर गलत आरोप लगाए जाने से जूझ रहा है।
 

Sonakshi Sinha: कई साल बड़े एक्टर ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम करने से कर दिया था इनकार, कहा- वो मुझसे लगती हैं

विज्ञापन

इस फिल्म में नजर आएंगे अभिनेता
इसके बाद भी शाहरुख मीडिया के सामने आते हैं लेकिन उतना नहीं जितना पहले आते थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अपनी अगली 'फिल्म' किंग में नजर आने वाले हैं। फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed