फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aryan Khan Birthday Juhi Chawla shares childhood picture on Aryan Khan birthday

Aryan Khan Birthday: जूही चावला ने आर्यन खान को दी जन्मदिन की बधाई, बचपन की तस्वीर शेयर कर लिया ये संकल्प

Fri, 12 Nov 2021 08:13 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 12 Nov 2021 08:13 PM IST
सार

जूही चावला ने आर्यन खान को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने आर्यन खान की बचपन की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने एक संकल्प भी लिया है।

विज्ञापन
Aryan Khan Birthday Juhi Chawla shares childhood picture on Aryan Khan birthday
आर्यन खान और जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के लिए बीते कुछ दिन बिल्कुल भी आसान नहीं थे। आर्यन खान इन दिनों मुंबई ड्रग्स केस में फंसे हुए हैं। इसी वजह से उन्हें जेल में भी रहना पड़ा। लेकिन अब आर्यन बाहर आ चुके हैं। जूही चावला आर्यन खान की जमानती बनी थीं। आर्यन खान के लिए 13 नवंबर का दिन काफी खास है। इस दिन वह 24 साल के हो जाएंगे। इस खास मौके पर फैमिली और फ्रैंड्स की तरफ से आर्यन को जन्मदिन की बधाई मिल रही है। जूही चावला ने भी आर्यन खान को जन्मदिन की बधाई दी है। अभिनेत्री ने आर्यन के बचपन की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

विज्ञापन

 
जूही चावला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जो आर्यन खान के बचपन के दिनों की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि आर्यन खान अपने दोस्तों के साथ खड़े हैं। इस तस्वीर में आर्यन के साथ उनकी बहन सुहाना भी नजर आ रही हैं, जो काफी छोटी हैं। तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Juhi Chawla (@iamjuhichawla)

विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस तस्वीर के साथ जूही चावला ने एक प्यारा सा कैप्शन दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने आर्यन खान के जन्मदिन पर एक संकल्प लिया है। जूही आर्यन खान के नाम पर 500 पेड़ लगाने वाली हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘आज खास मौके पर पर्सनल एल्बम से एक और पेश है। हैप्पी बर्थडे आर्यन। हमारी दुआएं हमेशा की तरह तुम्हारे साथ है। सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद सदा तुम पर बना रहे और वह तुम्हारी रक्षा करें और मार्गदर्शन करें। लव यू। आपके नाम पर 500 पेड़ लगाने का संकल्प लिया है।’ जूही चावला का जन्मदिन भी 13 नवंबर पर आता है। इसी वजह से उन्होंने इस दिन को और ज्यादा खास बनाने के लिए ये फैसला लिया है।

जूही चावला और शाहरुख खान की दोस्ती सालों पुरानी है। दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। ऐसे में जूही चावला शाहरुख खान के बच्चों के साथ भी खूबसूरत बॉन्ड शेयर करती हैं। आर्यन के जेल से बाहर आने पर जूही चावला ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा था, ‘मैं बस खुश हूं कि यह सब खत्म हो गया है और आर्यन खान बहुत जल्द घर आ जाएंगे। मुझे लगता है कि यह सभी के लिए बड़ी राहत की बात है। अब हमारा बच्चा अब घर आएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed