फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arun Gawli daughter requests makers to delay Arjun Rampal Daddy release date makers accept

'डैडी' को लेकर अरुण गवली की बेटी की मांग पूरी, इस दिन होगी रिलीज!

Tue, 04 Jul 2017 05:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Tue, 04 Jul 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
Arun Gawli daughter requests makers to delay Arjun Rampal Daddy release date makers accept
अर्जुन रामपाल की आने वाली फिल्म 'डैडी' पहले 21 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म 8 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म अरुण गवली के जीवन पर आधारित है। आपको बता दें अरुण गवली एक गुंडे थे जो बाद में राजनीति में आ गए थे।
विज्ञापन


फिल्म की रिलीज अरुण गवली की बेटी गीता गवली के कारण टाली गई है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट को अरुण गवली की बेटी के कारण टाला गया है। इसके लिए उनकी बेटी ने फिल्ममेकर्स से अपील की थी कि वो फिल्म की रिलीज डेट को 8 सितंबर तक के लिए टाल दें ताकि उनके पिता इस फिल्म के देख सकें।
विज्ञापन


गीता गवली ने बताया है कि हो सकता है कि उस वक्त उनके पिता पैरोल पर बाहर आएं तो ये समय फिल्म की रिलीज के लिए बिल्कुल ठीक है। हाल ही में गीता गवली ने वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ को एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने ये बातें कहीं। 'ये फिल्म मेरे लिए और ज्यादा स्पेशल होगी अगर ये मेरे पापा की पैरोल के समय रिलीज हो। क्योंकि मैं चाहती हूं कि असली डैडी को सब जानें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है और अब ये 8 सितंबर को रिलीज होगी। लगता है मेकर्स ने गीता की मांग को कबूल कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed