फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Article 370 Revoke From Jammu And kashmir impact and effect on bollywood

वादियों में कब-कब दिखा बॉलीवुड, कैसे-क्या कनेक्शन? जम्मू-कश्मीर से जुड़े दिलचस्प किस्से

Sat, 10 Aug 2019 12:40 PM IST
Avinash Pal अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला
अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 10 Aug 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
Article 370 Revoke From Jammu And kashmir impact and effect on bollywood
अनुच्छेद 370 का बॉलीवुड कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला

'दूध मांगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे...' देशभक्ति से ओतप्रोत ये डायलॉग कश्मीर को लेकर भारतीयों के प्यार को जताने के लिए काफी है। काश्मीर की कली हूं मैं, मुझसे न रूठो बाबूजी, शर्मिला टैगोर की डेब्यू फिल्म जंगली (1964) का ये गीत यहां की लड़कियों की बेबाकी को बयां करता है। 'कितनी खूबसूरत ये तस्वीर है, मौसम बेमिसाल बेनजीर है, ये कश्मीर है', बेमिसाल '1982' फिल्म का ये गीत कश्मीर की खूबसूरती बयां करता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो जम्मू-कश्मीर की वादियों से बॉलीवुड का गहरा नाता रहा है। बात चाहें यहां पैदा हुए फिल्म-टीवी सितारों की हो, यहां पर प्रेम संबंधों पर फिल्माई गई फिल्मों की हो, यहां फिल्माए गानों की हो या कश्मीर से जोड़कर बोले गए डायलॉग्स की हो यहां की सच्ची घटनाओं की बनी फिल्मों की या आने वाली फिल्मों की, जम्मू-कश्मीर का जिक्र पहले भी होता रहा है। आगे भी होता रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में भी माना कि एक जमाना था, जब बॉलीवुड की फिल्मों की शूटिंग के लिए कश्मीर पसंदीदा जगह थी। उस दौरान शायद ही कोई फिल्म बनती हो, जिसकी कश्मीर में शूटिंग न होती हो।' जम्मू-कश्मीर में फिल्म उद्योग का विस्तार किया जाएगा। देश के साथ-साथ विदेशी फिल्म उद्योगों को भी यहां शूटिंग करने का न्योता दिया जाएगा। यहां बनने वाली एक-एक फिल्म राज्य के विकास में बड़ी भूमिका निभाएगी। 

विज्ञापन

जम्मू- कश्मीर में शूट हो चुकी हैं ये फिल्में

Article 370 Revoke From Jammu And kashmir impact and effect on bollywood
जम्मू-कश्मीर में शूट हुई हैं ये फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादियों में कई फिल्में शूट हो चुकी हैं। जंगली , कश्मीर की कली, बॉबी, राजी, हैदर, बजरंगी भाई जान, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, ये जवानी है दीवानी, अय्यारी, फितूर, हाईवे, हैदर, जब तक है जान और लैला मजनू सहित कई बॉलीवुड फिल्में शूट हो चुकी हैं। दरअसल ऐसा नहीं है कि सिर्फ बॉलीवुड को ही जम्मू-कश्मीर से लगाव रहा है। फिल्मों की ये लिस्ट तो साउथ की फिल्मों से भी जुड़ी है। रमन तिदिया सेठई, सहासम, रानी पद्मीनी, थैरी और सव्यासाची जैसी कई साउथ इंडियन फिल्में भी जम्मू-कश्मीर में शूट हो चुकी है। बता दें कि नेशनल फिल्म अवार्ड्स में फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए ही विकी कौशल ने बेस्ट फिल्म के अवार्ड भी जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन गानों में दिखा है जम्मू-कश्मीर

Article 370 Revoke From Jammu And kashmir impact and effect on bollywood
ये चांद सा रोशन चेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों के अलावा कई ऐसे गाने भी हैं जिनमें जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती को दिखाया गया है। एक नजर ऐसे ही कुछ गानों पर...
माही वे (हाईवे)
सुभान अल्लाह (ये जवानी है दीवानी)
इश्क वाला लव (स्टूडेंट ऑफ द ईयर)
जीया रे (जब तक है जान)
तुम हो (रॉकस्टार)
लक्ष्य को हर हाल में पाना है (लक्ष्य)
चुपके से सुन (मिशन कश्मीर)
बहती हवा सा था वो (3 इडियट्स)
चुप चुप के (बंटी और बबली)
दिल हारा (टशन)
ए नरगिर मस्ताना (आरजू - 1965)
दिवाना हुआ बादल (कश्मीर की कली)
ये चांद सा रोशन चेहरा (कश्मीर की कली)
इन गानों के अलावा भी कई ऐसे गानें हैं जो जम्मू-कश्मीर में फिल्माए गए हैं।

इन फिल्मों में दिखाई दिए जम्मू-कश्मीर के मुद्दे
भारतीय सिनेमा ने सिर्फ जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती ही नहीं बल्कि वहां के मुद्दे भी दिखाए हैं। कई फिल्में ऐसी रिलीज हो चुकी हैं। जो जम्मू-कश्मीर को केंद्रिंत करते हुए बनाए गए हैं। इन फिल्मों में न सिर्फ लोकल मुद्दे बल्कि आतंकवाद को भी दिखाया गया। फिल्मों की इस लिस्ट में फितूर, फना, यहां, मिशन कश्मीर, सहित कई फिल्में शामिल हैं। वहीं फिल्म कलयुग का कुछ हिस्सा कश्मीरी पंडितों को लेकर भी दिखाया गया था।

विज्ञापन

इन सितारों से है बॉलीवुड का कनेक्शन

Article 370 Revoke From Jammu And kashmir impact and effect on bollywood
anupam kher, kunal khemu, manav kaul - फोटो : social media

'मेरे अंगने में' फेम कश्मीरी एक्ट्रेस एकता कौल एक कश्मीरी हैं। नॉन कश्मीरी एक्टर सुमीत व्यास से शादी करने के बाद उन्हें नॉन कश्मीरी घोषित कर दिया था। अनुच्छेद 370 हटने से बेहद खुश एकता ने कहा, 'शादी के बाद मुझे इस चीज का एहसास हो गया कि जो कल तक मेरा था, आज वो पराया हो गया। वो कश्मीर में जमीन खरीदना चाहती थी लेकिन शादी के बाद नागरिकता छीन जाने के कारण ऐसा हो नहीं पाया। वह अब सपने पूरे कर पाएगी'

फिल्म प्यार में कभी-कभी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले संजय सूरी का जन्म श्रीनगर में हुआ था। उन्होंने अपनी जिंदगी के 19 साल वहीं बिताएं। संजय के पिता की मौत एक आतंकी हमले में हो गई थी जिसके बाद उनका परिवार दिल्ली आ गया था। संजय सूरी ने सॉरी भाई, होम डिलीवरी, इंसाफ, पिंजर, दिल विल प्यार व्यार और तेरा जादू चल गया जैसी फिल्में की हैं। 

पटौदी खानदान के दामाद कुणाल खेमू का जन्म श्रीनगर में हुआ। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉलीवुड में एंट्री करने वाले कुणाल का फिल्मी करियर ज्यादा ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया। कुणाल ने साल 2015 में शर्मिला टैगोर की बेटी और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान से 2015 में शादी की थी। 

अनुपम खेर एक कश्मीरी पंडित हैं। अनुच्छेद 370 हटाने के बाद अनुपम खेर ने कहा, 'आज का दिन हमारे भारत के इतिहास में जाना जाएगा। एक कश्मीरी होने के नाते अपनी आंखों के सामने ऐसा होते देखना मेरे लिए इमोशनल और पावरफुल है। 370 एक कैंसर था, जिसका अब जाकर इलाज किया गया।'

एक्टर, डायरेक्टर मानव कौल का जन्म कश्मीर के बारामुला में हुआ था। मानव कौल कश्मीरी पंडित हैं। उन्होंने वजीर, हैदर, बदला, तुम्हारी सुलू जैसी फिल्में कर चुके हैं। इसके अलावा वो नेटफ्लिक्स की फिल्म म्यूजिक टीचर में भी नजर आ चुके हैं। 

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के पति मोहसिन अख्तर मीर भारत प्रशासित कश्मीर से वास्ता रखते हैं, पाकिस्तान से नहीं। ये जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है कि उर्मिला मातोंडकर से 9 साल छोटे मोहसिन एक बिजनेस करने वाले कश्मीरी परिवार से आते हैं।

इन सेलेब्स के अलावा आमिर बशीर, हिना खान, तारिक भट्ट, केके रैना, किरण कुमार, लवलीन कौर सासन, मीर सारवर, इकबाल खान, मोहित रैना, काजी तौकीर, ओम प्रकाश, संजय काक, संजय सूरी सहित कई सेलेब्स जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं।

जम्मू-कश्मीर में शूटिंग के रोचक किस्से

Article 370 Revoke From Jammu And kashmir impact and effect on bollywood
Bajrangi Bhaijaan - फोटो : file photo

यश चोपड़ा की फिल्म 'कभी कभी' की शूटिंग जब कश्मीर में हुई तो उस वक्त पूरी टीम के परिवार वाले भी साथ गए और फिल्म के कुछ सीन्स में इन परिवारवालों को भी शामिल किया गया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के माता-पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन भी नजर आए। फिल्म में शादी के एक सीन में इन दोनों को देखा जा सकता है।

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान सल्लू के फैन्स को बहुत ही भाई थी। बता दें कि इस फिल्म के लिए पाकिस्तान में सेट बुक करवाए जाने थे। लेकिन मोशन पिक्चर ने कश्मीर में फिल्म को शूट किया। बता दें मोशन पिक्चर को पाकिस्तान से मंजूरी नहीं मिल पाई थी। फिल्म के आखिरी सीन को पाकिस्तान की बजाय सोनमार्ग के थाजवस ग्लेशियर में फिल्माया गया। 

माधुरी दीक्षित के दीवानें सिर्फ भारत में ही नहीं पाकिस्तान में भी हैं। कहा जाता है जब बॉर्डर पर जंग छिड़ी थी तो पाकिस्तानियों ने कहा था, कि हम कश्मीर छोड़ देंगे अगर तुम हमें माधुरी दीक्षित दे दो।

फितूर कश्मीर के नूर और फिरदौस की कहानी है। नूर के किरदार को समझने के लिए आदित्य ने वो सब किया जो पहले कभी नहीं किया था। आदित्य ने पहले तो कश्मीरियों की मानसिकता समझने के लिए वहां के लोगों के साथ वक्त बिताया। उनसे बातचीत की और रहन सहन सीखा। लेकिन वो स्वाभाविक पेंटर दिखे इसके लिए भी उन्होंने पेंटिग क्लासेज लीं। लेकिन ये क्लासेज इतनी आसान नहीं थीं, उन्होंने ऐसा कुछ किया है कि हालत पतली हो गई।

फिल्म फना ने बॉक्स ऑफिस पर आग ही लगा कर रख दी थी। फिल्म को कश्मीर में फिल्माया जाना था लेकिन पोलैंड में कश्मीर जैसी लोकेशन बनाकर दर्शकों को कश्मीर के नकली दर्शन करवाए गए।

जम्मू-कश्मीर में शूट होंगी ये अपकमिंग फिल्में 

Article 370 Revoke From Jammu And kashmir impact and effect on bollywood
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ ऐसी फिल्में भी है जिनकी शूटिंग जम्मू-कश्मीर में होने वाली है। इसमें आलिया भट्ट की फिल्म सड़क 2 अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म भी शामिल है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की ये फिल्म कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक हैं। राखी सावंत अभिनीत 'धारा 370' की शूटिंग चल रही है।
फिल्म आर्टिकल 15 की सफलता को देखते हुए कई फिल्म प्रोड्यूसर्स ने अनुच्छेद 370 पर फिल्म बनाने का मन बनाया है। इससे पहले पुलवामा में हुए आंतकी हमले पर भी कई फिल्ममेकर्स ने फिल्म बनाने का घोषणा की थी। कुछ नाम भी सामने आए हैं। 'अनुच्छेद 370', 'कश्मीर में तिरंगा' और 'कश्मीर हमारा है' जैसे फिल्म से जुड़े कई शीर्षक सामने आए हैं। 

पीएम मोदी ने फिल्म मेकर्स से की अपील, जम्मू-कश्मीर आएं

Article 370 Revoke From Jammu And kashmir impact and effect on bollywood
Pm Narendra Modi - फोटो : ANI
राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में अनुच्छेद 370, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर विस्तृत बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में दुनिया का सबसे बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन (पर्यटन गंतव्य) बनने की क्षमता है। इसके लिए जो वातावरण चाहिए, शासन प्रशासन में जो बदलाव चाहिए, वो किए जा रहे हैं लेकिन मुझे इसमें हर देशवासी का साथ चाहिए।  'अब जम्मू-कश्मीर में स्थितियां सामान्य होंगी, तो देश ही नहीं, दुनिया भर के लोग वहां फिल्मों की शूटिंग करने आएंगे। हर फिल्म अपने साथ कश्मीर के लोगों के लिए रोजगार के अनेक अवसर भी लेकर आएगी। मैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री, तेलगू और तमिल फिल्म इंडस्ट्री और इससे जुड़े लोगों से आग्रह करूंगा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में निवेश के बारे में, फिल्म की शूटिंग से लेकर थिएटर और अन्य साधनों की स्थापना के बारे में जरूर सोचें।' मैं नौजवानों, वहां की बहनों-बेटियों से आग्रह करूंगा कि अपने क्षेत्र के विकास की कमान खुद संभालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed