फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arshad Warsi Reveals Why He Immediately Said Yes To Shahrukh Khan King

क्यों अरशद वारसी ने शाहरुख की ‘किंग’ के लिए किया तुरंत ‘हां’? एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘मना नहीं कर सकता’

Sun, 05 Jul 2026 09:57 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 05 Jul 2026 09:57 PM IST
सार

Arshad Warsi: एक्टर अरशद वारसी आने वाले समय में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं। अब उन्होंने फिल्म में उनकी कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
Arshad Warsi Reveals Why He Immediately Said Yes To Shahrukh Khan King
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi

विस्तार

अरशद वारसी के लिए यह साल काफी व्यस्त रहने वाला है। हाल ही में वह 'वेलकम टू द जंगल' और राजकुमार हिरानी की पहली वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' में नजर आए। अब वह अपनी अगली फिल्म 'धमाल 4' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच, वह शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का भी हिस्सा हैं, जो दिसंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

'धमाल 4' के प्रमोशन के दौरान अरशद ने बताया कि उन्होंने किंग के लिए बिना सोचे-समझे हां क्यों कर दी।

शाहरुख खान को कभी मना नहीं कर सकता
मैशेबल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अरशद वारसी ने कहा कि शाहरुख खान और उनके परिवार के साथ उनका खास रिश्ता है, इसलिए वह उन्हें कभी मना नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, 'शाहरुख खान को मना नहीं कर सकता। आप उन्हें ‘ना’ नहीं कह सकते। यहां तक कि जब आर्यन का फोन आया, तो मैंने बस यही पूछा कि क्या करना है?'

विज्ञापन

Arshad Warsi Reveals Why He Immediately Said Yes To Shahrukh Khan King
अरशद वारसी, शाहरुख खान और आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन खान से हुई बातचीत
अरशद ने आर्यन खान के साथ हुई बातचीत को भी याद किया। उन्होंने बताया, 'वह मुझे कहानी सुना रहा था, लेकिन मैंने उससे कहा कि मुझे कुछ सुनने की जरूरत नहीं है। जो भी तुम मुझसे करवाना चाहते हो, मैं कर लूंगा। मैं यह सिर्फ इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मैं तुम्हारे पिता और तुम्हें पसंद करता हूं। मुझे तुम्हारा पूरा परिवार बहुत पसंद है।'

विज्ञापन

Arshad Warsi Reveals Why He Immediately Said Yes To Shahrukh Khan King
धमाल 4 - फोटो : सोशल मीडिया

जुलाई में रिलीज होगी ‘धमाल 4’
किंग से पहले दर्शक अरशद को धमाल 4 में देखेंगे। यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी जैसे सितारे नजर आएंगे। इसके अलावा ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी फिल्म का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें- Sohail Khan: ‘हम उन्हें खो सकते हैं’, सलीम खान के सेमी-कोमा पर बोले सोहेल; याद कर कांप उठा दिल

विज्ञापन

Arshad Warsi Reveals Why He Immediately Said Yes To Shahrukh Khan King
किंग फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान की ‘किंग’ के बारे में
फिल्म किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की थिएटर में डेब्यू फिल्म होगी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी, राघव जुयाल, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed