Arjun Rampal: साउथ सिनेमा में अभिनय की पारी खेलने को तैयार अर्जुन, नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म से करेंगे डेब्यू
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल अब साउथ इंडस्ट्री में काम करने के लिए तैयार हैं। वह नंदमुरी बालकृष्ण के साथ तेलुगू फिल्म में काम करने वाले हैं।
विस्तार
'रॉक ऑन', 'ओम शांति ओम', 'डॉन' जैसी फिल्मों में अभिनय कर अर्जुन रामपाल ने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। अब वह तेलुगू फिल्म में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण के साथ निर्देशक अनिल रविपुडी की अगली फिल्म में खास भूमिका निभाएंगे, जो जनता के प्रतिनिधि का किरदार होगा।
अर्जुन रामपाल दो दशकों से अधिक समय से हिंदी फिल्म उद्योग का हिस्सा हैं। वह पहले पवन कल्याण की 'हरि हारा वीरा मल्लू' के साथ तेलुगू सिनेमा में प्रवेश करने वाले थे, लेकिन तारीखों और समय में तालमेल न हो पाने के कारण उन्हें इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ पीछे खींचने पड़े। अब वह रामपाल नंदामुरी बालकृष्ण की NBK108 के साथ तेलुगू में अपनी शुरुआत करेंगे, जिसकी आधिकारिक घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर की है।
The Kerala Story Live Updates: फिल्म के मेकर्स ने प. बंगाल सरकार के फैसले को दी चुनौती, खटखटाया SC का दरवाजा
अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी। वीडियो में अभिनेता और NBK108 के निर्देशक अनिल रविपुडी बातचीत करते नजर आ रहे हैं और अभिनेता ने अनिल को उन्हें अपनी फिल्म में साइन करने के लिए धन्यवाद भी दिया। इसके साथ ही अर्जुन ने NBK108 का एक पोस्टर भी साझा किया है।
View this post on Instagram
Ayesha Jhulka: बॉलीवुड की ग्लैमर गर्ल बनकर थक चुकी थीं आयशा जुल्का, बोलीं- ओटीटी से मिली नई पहचान
वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, 'टीम NBK108 के साथ अपना साउथ डेब्यू कर रहा हूं। सुपर नर्वस और उत्साहित महसूस कर रहा हूं। मैं आपसे वादा करता हूं कि यह बहुत सारी मस्ती के साथ एक अच्छी यात्रा होने जा रही है। मुझे फिल्म में रखने के लिए टीम का धन्यवाद।' रिपोर्ट्स के अनुसार, आज अर्जुन रामपाल इस फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंच चुके हैं।
Anurag Kashyap: 'प्रतिबंध लगाना गलत है' पश्चिम बंगाल में 'द केरल स्टोरी' बैन होने बाद बिफरे अनुराग कश्यप