फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor On Janhvi Kapoor Calling Him A Therapist Thoda Naap Toll Ke as per report

Arjun Kapoor-Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने कजिन भाई अर्जुन को कहा 'थेरेपिस्ट', करना चाहते हैं साथ में फिल्म

Tue, 17 Dec 2024 01:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 17 Dec 2024 01:17 PM IST
सार

अर्जुन कपूर का अपनी कजिन बहन जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के साथ रिश्ता काफी अच्छा है। उनका यह भाई-बहन का खास रिश्ता समय के साथ और भी गहरा होता गया। वे अक्सर एक-दूसरे के अभिनय की प्रशंसा करते और उनका हौसला बढ़ाते नजर आए हैं। इसी बीच जान्हवी का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जान्हवी ने अर्जुन को थेरेपिस्ट बुलाया है और अब जान्हवी के थेरेपिस्ट बुलाने पर अर्जुन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Arjun Kapoor On Janhvi Kapoor Calling Him A Therapist Thoda Naap Toll Ke as per report
अर्जुन कपूर-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@arjunkapoor, janhvikapoor

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों सिंघम 3 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अर्जुन प्रोफेशनल लाइफ हो या पर्सनल लाइफ, सभी में लोगों की मदद करते रहते हैं, खास तौर पर अपनी बहनों के लिए वह काफी सहायक भाई हैं। सिर्फ जान्हवी कपूर और खुशी ही नहीं बल्कि अर्जुन अपनी सभी बहनों अंशुला कपूर और शनाया कपूर के लिए भी एक सहायक भाई हैं। अर्जुन के सहायक स्वभाव की वजह से ही जान्हवी ने एक बार उन्हें सभी कपूर बहनों का थेरेपिस्ट कहा था। अब, अर्जुन ने जान्हवी की इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

अर्जुन की बहनें क्यों कहती हैं उन्हें थेरेपिस्ट 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान, अर्जुन कपूर से जब पूछा गया कि उनकी बहनें उन्हें थेरेपिस्ट क्यों कहती हैं तो इस पर अर्जुन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''यह एक बड़ा बयान है वह अपनी बहनों से बड़े हैं और इसलिए उनके पास अधिक अनुभव है। वह स्थिति को समझने और अपना दृष्टिकोण देने की परिपक्वता रखते हैं।'' आगे अर्जुन कपूर ने कहा, "मैं थोड़ा नाप-तोल के लोगों को एक दृष्टिकोण दे सकता हूं।" अर्जुन कपूर का कहना है कि जब भी वह किसी समस्या में फंस जाती हैं तो वह अपनी बहनों को सिक्के के दोनों पहलुओं के बारे में बताते हैं और यह उन्हें तय करना है कि वे क्या चाहती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जान्वही के साथ करना चाहते हैं अभिनय
जान्हवी कपूर के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि वह उनके साथ काम करने के बारे में बात करते हैं क्योंकि वे एक ही पेशे में हैं। उन्होंने यह भी कहा, "आप सुनते हैं, और आप उनसे सीखते भी हैं।" अर्जुन ने कहा, "आपको एक-दूसरे के लिए वहां रहने की आवश्यकता है, जहां उन्हें आपकी जरूरत हो। हम भाई और बहन हैं, लेकिन हमें अपने गहरे संबंधों को खोजने के लिए एक लंबा सफर तय करना है।" काम की बात करें तो, अर्जुन कपूर को सिंघम अगेन में डेंजर लंका की भूमिका के लिए दर्शकों की ओर से काफी प्यार और प्रशंसा मिली।
Heeramandi 2: हीरामंडी 2 को लेकर संजीदा शेख का खुलासा, बताया कैसा होगा संजय लीला भंसाली की सीरीज का दूसरा सीजन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed