फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor not Dating Sonakshi Sinha?

तो क्या सोनाक्षी सिन्हा ने प्रेमी बदल लिया है?

Sun, 12 Oct 2014 07:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला मुंबई Updated Sun, 12 Oct 2014 07:53 AM IST
विज्ञापन
 Arjun Kapoor not Dating Sonakshi Sinha?

सोनाक्षी सिन्हा ने अपना प्रेमी बदल लिया है? हालांकि इस नए प्रेम पर सोनाक्षी के साथ उनका कथित प्रेमी भी इंकार कर रहा है।

विज्ञापन


सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर के प्यार की खबरों का बाजार अभी गर्म ही था कि खबर आ गई कि सोना ने अपने ‘तेवर’ वाले हीरो अर्जुन कपूर का हाथ थाम लिया है।

फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी नजदीकियों से यह खबर पैदा हुई, लेकिन अब इसका खंडन भी आने लगा है। अर्जुन और सोनाक्षी के करीबी कह रहे हैं कि दोनों के बीच किसी तरह का प्यार नहीं है। वे सिर्फ दोस्त हैं। अच्छे दोस्त।

उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘आर... राजकुमार’ की शूटिंग के दौरान सोनाक्षी के शाहिद कपूर के प्यार में पड़ने की खबरें थीं और ये अभी तक चल रही हैं। हाल में जब शाहिद की फिल्म ‘हैदर’ रिलीज हुई तो सोनाक्षी ने ट्विटर पर लोगों से इसे देखने की अपील की।
विज्ञापन


ऐसे में अचानक उनका नाम अर्जुन के साथ जुड़ना चौंकाने वाला है। वैसे जानकारों का कहना है कि अगर ताजा खबर में जरा भी सच्चाई हुई तो शाहिद को बहुत दुख होगा। देखना यह होगा कि आखिर सोनाक्षी आगे जाकर किस कपूर की बांहों में बांहें डाले खड़ी नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed