फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor Kriti Sanon Sanjay Dutt at Ashutosh Gowariker Directed Panipat trailer

आशुतोष गोवारिकर ने खास लोगों को दिखाया पानीपत का ट्रेलर, संजय दत्त ने लूट ली महफिल

Sun, 03 Nov 2019 04:11 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Sun, 03 Nov 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor Kriti Sanon Sanjay Dutt at Ashutosh Gowariker Directed Panipat trailer
पानीपत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संजय दत्त का आभामंडल क्या होता है और उनका अब भी हिंदी सिनेमा के दीवानों पर कैसा असर होता है, इसे देखना हो तो किसी भी कार्यक्रम में बस उनकी एंट्री और उनका लोगों से मिलने का अंदाज देखना होता है। इस बार संजय दत्त अहमद शाब अब्दाली बने हैं। और,कांचा चीना के बाद संजय दत्त का ये अगला खतरनाक रूप दर्शकों को दिखेगा मशहूर निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में। पानीपत की शूटिंग पूरी हो चुकी है। रविवार को आशुतोष ने अपनी फिल्म का ट्रेलर खास लोगों के साथ साझा किया।

विज्ञापन


शनिवार देर रात आशुतोष ने खुद तमाम सीनियर पत्रकारों और करीबियों को एक संदेश भेजकर  बताया कि फिल्म का ट्रेलर तैयार है और वह सबसे पहले इसे अपने बरसों से शुभचिंतक रहे लोगों को ही दिखना चाहते हैं। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में रविवार की सुबह पहले सदाशिव राव भाऊ यानी अर्जुन कपूर आए, फिर आईं पार्वती बाई यानी कृति सैनन, लेकिन जब फिल्म में अहमद शाह अब्दाली बने संजय दत्त आए तो सबसे ज्यादा हलचल मची।
विज्ञापन


फिल्म का ट्रेलर कमाल है और परदे पर फिल्म के सारे कलाकारों के लुक्स भी उतने ही धमाल हैं। जोधा अकबर के बाद आशुतोष गोवारिकर ने खास लोगों को दिखाया पानीपत का ट्रेलर, संजय दत्त ने लूट ली महफिल ने फिर एक बार भारतीय इतिहास के पन्ने पलटे हैं और इस बार लग रहा है कि मोहन जोदाड़ो वाली गलतियां दोहराने से वह बचे हैं। आशुतोष की इस फिल्म का अरसे से इंतजार रहा है औऱ ये फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इसी दिन कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडेनेकर की फिल्म पति पत्नी और वो भी रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed