फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor Bhumi Pednekar Narrowly Escape Injury Ceiling Collapses on Mere Husband Ki Biwi Set

Mere Husband Ki Biwi: अर्जुन और भूमि के गाने की शूटिंग के बीच बड़ा हादसा, धड़ाम से गिरी छत, जानिए फिर क्या हुआ

Sat, 18 Jan 2025 07:34 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 18 Jan 2025 07:34 AM IST
सार

Mere Husband Ki Biwi: फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी"'के सेट पर अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर गाने की शूटिंग कर रहे थे, तभी अचानक छत गिर गई। 
 

विज्ञापन
Arjun Kapoor Bhumi Pednekar Narrowly Escape Injury Ceiling Collapses on Mere Husband Ki Biwi Set
अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मुंबई के रोयल पाम्स के इम्पीरियल पैलेस में फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' के गाने की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। फिल्म के सेट पर अचानक छत गिर पड़ी। हादसे के समय अभिनेता अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर, जैकी भगनानी और निर्देशक मुदस्सर अजीज सेट पर ही मौजूद थे। इस घटना में किसी भी अभिनेता या क्रू के सदस्य को गंभीर चोटें नहीं आईं।

विज्ञापन

Azaad Box Office Collection: राशा-अमन का डेब्यू रहा फीका, जानें आजाद के पहले दिन का कलेक्शन

विज्ञापन

किस वजह से हुआ हादसा?
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयीज (फ्वाइस) के अशोक दुबे ने ई-टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा कि यह हादसा गाने की शूटिंग के दौरान तेज ध्वनि की वजह से उत्पन्न होने वाले कंपन के कारण हुआ। उन्होंने कहा, "गाना रॉयल पाम्स के इम्पीरियल पैलेस में शूट हो रहा था तभी अचानक सेट की छत गिर गई और अर्जुन कपूर, जैकी भगनानी और मुदस्सर अजीज घायल हो गए। चूंकि यहां काफी समय से शूटिंग हो रही थी इसलिए तेज ध्वनि के कारण हो रहे कंपन की वजह से सेट हिलने लगा और यह हादसा हो गया। 
Emergency Movie Box Office Collection Day 1: 'इमरजेंसी' का नहीं चला जादू, पहले दिन फिल्म ने की महज इतनी कमाई
 

कोरियोग्राफर ने सुनाई आपबीती

इस फिल्म के गाने पर काम कर रहे विजय गांगुली ने फिल्म की शूटिंग स्थलों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "पहले दिन शूटिंग ठीक चली। दूसरे दिन भी सब कुछ सामान्य था लेकिन शाम लगभग 6 बजे एक शॉट के दौरान अचानक छत गिर गई। हम मॉनिटर पर थे और अचानक छत के टुकड़े गिरने लगे। सौभाग्य से यह टुकड़ों में गिरा और हमारे पास बचाव के लिए जगह थी। अगर पूरी छत गिर जाती तो यह काफी खतरनाक हो सकता था, लेकिन फिर भी कई लोग घायल हुए हैं। इन पुरानी जगहों का इस्तेमाल अक्सर शूटिंग के लिए किया जाता है। प्रोडक्शन कंपनियां यकीनन  सुरक्षा उपायों की जांच करती है। हालाँकि, कई बार, शूटिंग वाले स्थान की सुरक्षा को ठीक से सत्यापित नहीं किया जाता है।

विज्ञापन

हादसे में कई लोग घायल

विजय ने यह भी जानकारी दी कि इस हादसे में निर्देशक मुदस्सर अजीज घायल हो गए, डीओपी मनु आनंद की अंगूठा फ्रैक्टर हो गया। विजय को खुद कोहनी और सिर में चोटें आईं। उन्होंने कहा कि हमारा कैमरा अटेंडेंट भी घायल हुआ और उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पुराने और असुरक्षित स्थानों पर शूटिंग से पहले सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन होना चाहिए।
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed