फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arijit Singh talks about Gerua row for the first time said why so much controversy over Saffron colour

Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने पहली बार 'गेरुआ' विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह रंग स्वामी विवेकानंद का है

Sun, 19 Feb 2023 11:44 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 19 Feb 2023 11:44 PM IST
सार

कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 में अजीत सिंह ने शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले' का हिट गाना 'रंग दे गेरुआ' गाया था। इसके कुछ दिनों बाद ही उनका कॉन्सर्ट रद्द कर दिया गया था। अब इस पर अरिजीत सिंह खुलकर बात की।

विज्ञापन
Arijit Singh talks about Gerua row for the first time said why so much controversy over Saffron colour
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के बेहतरीन गायक अरिजीत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, जिसकी वजह है उनका पुराना विवाद। दरअसल, एक महीने पहले कोलकाता में अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट को रद्द कर दिया गया था। कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले' का हिट गाना 'रंग दे गेरुआ' गाया था। इसके कुछ दिनों बाद ही उनका कॉन्सर्ट रद्द कर दिया गया था, जिस पर सियासत गरमा गई थी। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस आमने-सामने आ गई थी। अब इस पर अरिजीत सिंह ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और खुलकर बात की।

विज्ञापन

Arijit Singh talks about Gerua row for the first time said why so much controversy over Saffron colour
अरिजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में कोलकाता में 18 फरवरी को अरिजीत सिंह का कॉन्सर्ट हुआ, जिसमें उन्होंने चार घंटे तक प्रस्तुति दी। इसी दौरान उन्होंने अपने पुराने विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी राय सामने रखी। अरिजीत ने कहा, 'इतना विवाद सिर्फ एक रंग पर। गेरुआ रंग सन्यासियों का होता है। स्वामी विवेकानंद का है। अगर उन्होंने सफेद रंग धारण किया होता तो क्या सफेद रंग को लेकर भी कोई विवाद होता?'
Sonu Sood: सोनू सूद के नाम पर बनाई गई भारत की सबसे बड़ी थाली, 20 लोग एकसाथ खा सकते हैं खाना

विज्ञापन
विज्ञापन

Arijit Singh talks about Gerua row for the first time said why so much controversy over Saffron colour
अरिजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं,अरिजीत सिंह के बयान का जवाब देते हुए टीएमसी एमएलए तापस रॉय ने कहा कि गेरुआ रंग पर कोई विवाद नहीं था। यह हमारे तिरंगे का हिस्सा है। अरिजीत जैसे गायक किसी भी राजनीतिक पार्टी से परे हैं। उनकी टिप्पणी हर राजनीतिक पार्टी के लिए है ना कि किसी एक के लिए। साथ ही, उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि बीजेपी हर चीज को राजनीतिक रंग देने की कोशिश करती है।
Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल के गाने ने आते ही इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, कुछ देर में मिले इतने ज्यादा व्यूज

विज्ञापन

Arijit Singh talks about Gerua row for the first time said why so much controversy over Saffron colour
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, यह मामला महीने भर पुराना है। अरिजीत सिंह ने जब कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 में 'गेरुआ' गाना गाया था, उस समय वहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं। इसके कुछ दिनों बाद ही अरिजीत का कॉन्सर्ट रद्द कर दिया गया था। इस पर भाजपा ने आरोप लगाया था कि ममता सरकार 'गेरुआ' रंग से डर गई है, इसलिए उन्होंने कॉन्सर्ट की अनुमति नहीं दी। वहीं, दूसरी ओर ममता सरकार ने कहा था कि उसी क्षेत्र में जी-20 की बैठक होने वाली है, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर कॉन्सर्ट को रद्द किया गया है। साथ ही कहा गया था कि कॉन्सर्ट के लिए पुलिस की अनुमति नहीं मिली थी, इसलिए इसे रद्द किया गया।
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन के दुबई वाले घर में फंसी काम करने वाली लड़की, रो-रोकर सुनाई आपबीती

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed