{"_id":"684c4127503a5126770530dd","slug":"archana-puran-singh-saddened-by-air-india-plane-crash-in-ahmedabad-actress-will-not-release-her-new-vlog-2025-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Archana Puran Singh: अहमदाबाद प्लेन क्रैश से दुखी अर्चना पूरन सिंह, हालिया व्लॉग को नहीं करेंगी रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Archana Puran Singh: अहमदाबाद प्लेन क्रैश से दुखी अर्चना पूरन सिंह, हालिया व्लॉग को नहीं करेंगी रिलीज
Fri, 13 Jun 2025 08:48 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 13 Jun 2025 08:48 PM IST
सार
अर्चना पूरन सिंह जल्द ही 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' के तीसरे सीजन में नजर आएंगी। इस शो में नजर आने के अलावा वह अपने यूट्यूब चैनल पर फैमिली व्लॉग बनाकर भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। मगर नया व्लॉग अर्चना नहीं शेयर करेंगी। यह फैसला अर्चना ने अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश की घटना के कारण लिया है।
विज्ञापन
अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@archanapuransingh
विस्तार
अर्चना पूरन सिंह 21 जून से 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' में बतौर जज या स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी। इस शो के पहले दो सीजन से भी वह जुड़ी रही हैं। साथ ही अर्चना अपने व्लॉग चैनल पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। रेग्युलर फैमिली व्लॉग बनाकर फैंस के साथ शेयर करती हैं। नए व्लॉग को लेकर अर्चना ने अपने यूट्यूब चैनल पर ही जानकारी दी है। वह नया व्लॉग जारी नहीं करेंगी।
अर्चना ने लिखा इमोशनल नोट
अर्चना पूरन सिंह ने यूट्यूब चैनल पर ही एक लंबा सा नोट शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी है कि उनका नया व्लॉग जारी नहीं होगा। वह नोट में लिखती हैं, ‘हाल ही में एयर इंडिया फ्लाइट 171 त्रासदी के मद्देनजर हम आज अपना रेग्युलर व्लॉग जारी नहीं करेंगे। इस दुखद घटना से जो परिवार और लोग प्रभावित हुए, उनके साथ हमारी संवेदनाएं हैं। हम रेस्पेक्ट के तौर पर अपना नया व्लॉग जारी नहीं कर रहे हैं। कुछ समय का ब्रेक ले रहे हैं, जल्द ही वापस आएंगे। तब तक आप लोग अहमदाबाद प्लेन क्रैश के पीड़ितों और उनके परिवार वालों के लिए प्रार्थना कीजिए।’
विज्ञापन
ये स्टार्स भी रद्द कर चुके हैं अपने इवेंट्स
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के दुखद हादसे के बाद कल सलमान खान ने अपना एक इवेंट कैंसिल कर दिया था। इसके बाद साउथ एक्टर विष्णु मांचू ने भी अपनी फिल्म ‘कन्नप्पा’ से जुड़ा इवेंट रद्द कर दिया था। फिल्म का ट्रेलर भी एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया था।
हादसे से दुखी कई सेलिब्रिटी ने दुख जताया
अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश से कई सेलिब्रिटीज कल दुखी नजर आए। कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए दुख भी व्यक्त किया। दुख व्यक्त करने वाले तीनों खान यानी सलमान, शाहरुख और आमिर खान शामिल रहे। करीना कपूर से लेकर अल्लू अर्जुन तक ने सोशल मीडिया पोस्ट करके इस हादसे पर दुख जाहिर किया।

ये खबर भी पढ़ें: Archana Puran Singh: घर को वृद्धाश्रम कहने पर भड़कीं अर्चना पूरन सिंह, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब