सोशल मीडिया: अरबाज खान ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, यूजर ने लिखा- मजे करो
बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी की एक तस्वीर को यूजर खूब पसंद कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक तस्वीर है, जिस पर यूजर कई तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। एक यूजर ने अरबाज और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी को मजे करने की सलाह दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी की एक तस्वीर को यूजर खूब पसंद कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक तस्वीर है, जिस पर यूजर कई तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। एक यूजर ने अरबाज और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी को मजे करने की सलाह दी। गौरतलब है कि अरबाज ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेमिका जॉर्जिया के साथ एक तस्वीर साझा की है। फोटो में अरबाज और जॉर्जिया रोमांटिक मूड में दिख रहे हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए अरबाज खान ने कैप्शन लिखा कि वह अमाया कुडा राह में एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों के फैंस ने इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसाया है। एक फैन ने लिखा है कि दोनों साथ में अच्छे लग रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स ने उनकी इस तस्वीर को बेहद खूबसूरत बताया है। अरबाज अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं और यह तस्वीर वहीं की है। इस तस्वीर को अब तक 37 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
अरबाज खान ने बॉलीवुड में फिल्म 'दरार' से कदम रखा था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट विलेन अवार्ड मिला था। इसके बाद वह दबंग, दबंग 2, हलचल ,प्यार किया तो डरना क्या, हेलो ब्रदर जैसी फिल्मों में दिखे। अरबाज के एक फैन ने उनकी तस्वीर पर लिखा कि ऐसा लग रहा है कि आप बहुत जिम कर रहे हो।
View this post on Instagram