{"_id":"67305665d73215e3e401b7ec","slug":"arbaaz-khan-second-wife-sshura-khan-birthday-post-for-malaika-arora-son-arhaan-khan-my-friend-my-family-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arbaaz Khan Wife: अरबाज की पत्नी शूरा खान ने दी अरहान को जन्मदिन की बधाई, साझा की तस्वीर-लिखा प्यारा नोट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arbaaz Khan Wife: अरबाज की पत्नी शूरा खान ने दी अरहान को जन्मदिन की बधाई, साझा की तस्वीर-लिखा प्यारा नोट
Sun, 10 Nov 2024 12:22 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:22 PM IST
सार
आज मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान का जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनके प्रशंसक और सेलेब्स लगातार उन्हें बधाई दे रहीं हैं। वहीं मलाइका के बाद अब शूरा खान ने भी अरहान को जन्मदिन की खास बधाई दी है।
विज्ञापन
अरबाज खान-शूरा खान-अरहान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@sshurakhan
विस्तार
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान ने 9 नवंबर को अपना 22वां जन्मदिन मनाया। स्टार किड को शहर में प्रशंसकों के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए भी देखा गया। हर तरफ से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अरहान खान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक अनदेखी तस्वीर के साथ एक खास नोट शेयर किया है।
शूटा खान ने दी अरहान को जन्मदिन की बधाई
अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अरहान की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें अरहान गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं। इस खास तस्वीर के साथ शूरा ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे माय फ्रेंड माय फैमिली @iamarhaankhan आप जैसे हैं उसके लिए धन्यवाद," लाल दिल वाले इमोजी के साथ।
अरहान की मां मलाइका ने भी खास तस्वीरें साझा कीं
मलाइका अरोड़ा ने भी अरहान के जन्मदिन पर कई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन खास तस्वीरों के साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे माय बेबी बॉय (बर्थडे केक) मामा तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं (लाल दिल वाला इमोजी) @iamarhaankhan।"
विज्ञापन
अरहान को लगातार मिल रही हैं शुभकामनाएं
संजय कपूर, श्वेता बच्चन, सीमा सजदेह, चंकी पांडे, शिबानी दांडेकर और सुजैन खान समेत कई बॉलीवुड सेल्ब्स अहरान को जन्मदिन की बधाई दी है। ट्विंकल खन्ना ने लाल दिल वाली इमोजी पोस्ट की। अरहान का जन्म 2002 में हुआ था। अरबाज और मलाइका 2016 में अलग होने से पहले 19 साल तक शादीशुदा रहे। 2017 में मलाइका और अरबाज अलग हो गए थे।
अरहान खान की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपने दोस्तों देव रैयानी और आरुष वर्मा के साथ डंब बिरयानी शो के पॉडकास्ट की मेजबानी की। पॉडकास्ट में उनके माता-पिता अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के साथ-साथ सोहेल खान और सोशल मीडिया सनसनी ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी जैसे मेहमान नजर आ चुके हैं।
Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर का बोल्ड अंदाज, सैफ अली खान के साथ रोमांटिक तस्वीरें कीं साझा

View this post on Instagram