फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   arbaaz khan girlfriend Giorgia Andriani shares funny video on garam masala famous dialogues

Video: जॉर्जिया एंड्रियानी ने ’गरम मसाला’ के प्रसिद्ध डायलॉग पर बनाया वीडियो, देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

Sat, 28 May 2022 11:25 AM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 28 May 2022 11:25 AM IST
सार

जॉर्जिया एंड्रियानी ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह 'गरम मसाला' फिल्म के मशहूर डायलॉग पर मस्ती करती दिख रही हैं।

विज्ञापन
arbaaz khan girlfriend Giorgia Andriani shares funny video on garam masala famous dialogues
giorgia andriani - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

आज के समय और सोशल मीडिया के युग में, फोटो और वीडियो को ऑनलाइन वायरल होने में एक मिनट का समय नहीं लगता। पपराजी की तस्वीरों से लेकर एयरपोर्ट लुक, जिम वीडियो तक, उनके चाहनेवाले अपने पसंदीदा सेलेब्स की एक झलक पाने के लिए हमेशा अपने सोशल मीडिया फीड पर स्क्रॉल करते रहते हैं। ट्रेंडिंग रीलों की बात करें तो, जॉर्जिया ने अपनी हाउस हेल्पर के साथ गरम मसाला के एक प्रसिद्ध डायलॉग की जो रील बनाई है, उसे देखकर आप वाकई हंसने पर मजबूर हो जाएंगे ।

विज्ञापन
Trending Videos

arbaaz khan girlfriend Giorgia Andriani shares funny video on garam masala famous dialogues
giorgia andriani - फोटो : सोशल मीडिया

जॉर्जिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं, लिप-सिंकिंग से लेकर डांसिंग तक वह सब कुछ करती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी हाउस हेल्पर अलका के साथ, लोकप्रिय फिल्म गरम मसाला में अभिनेता परेश रावल के मशहूर डायलॉग पर एक रील बनाई है। अपनी हाउस हेल्पर के साथ एक मजेदार रील बनाने वाली सेलिब्रिटी निश्चित रूप से ऐसा है, जो हमने कुछ समय से देखा नहीं है।

View this post on Instagram

A post shared by Giorgia Andriani (@giorgia.andriani22)

विज्ञापन
विज्ञापन

arbaaz khan girlfriend Giorgia Andriani shares funny video on garam masala famous dialogues
giorgia andriani - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने वीडियो में एक ब्लैक मिनी स्कर्ट और व्हाइट शर्ट पहनी है, जिसकी स्लीव्स पर ब्लैक डिटेलिंग है। जॉर्जिया ने अपने मेकअप को सिंपल रखा है और लिप ग्लॉस लगाकर अपना लुक पूरा किया। वीडियो को अपलोड करते हुए अभिनेत्री ने इसे कैप्शन दिया, "तुम रहने दो अलका, में कर लूंगी सारा काम" और निश्चित रूप से, प्रशंसकों ने इस मजेदार रील को पसंद किया और हंसते हुए इमोजी के साथ अपने कमेंट्स किए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉर्जिया श्रेयस तलपड़े अभिनीत 'वेलकम टू बजरंगपुर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed