फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ar rahman son ameen shares picture birthday with world best dad wishes him Fans wished both of them a happy birthday

AR Rahman Birthday: ए आर रहमान के बेटे ने पिता को खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, फैंस ने किया दोनों को बर्थडे विश

Thu, 06 Jan 2022 12:44 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 06 Jan 2022 12:44 PM IST
विज्ञापन
ar rahman son ameen shares picture birthday with world best dad  wishes him Fans wished both of them a happy birthday
AR Rehman - फोटो : insta

बॉलीवुड के मशहूर गायक ए आर रहमान ना सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी नाम कमाया है। ऑस्कर विनर ए आर रहमान का जन्म 6 जनवरी 1966 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। एआर रहमान की पत्नी का नाम सायरा बानो है, और उनके तीन बच्चे खतीजा, रहीमा और अमीन हैं। एआर रहमान (AR Rahman) आज अपना 55वां बर्थडे मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर बेटे अमीन ने भी उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है और अपने पिता को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं। ये तस्वीर शेयर करने के बाद फैंस ने कमेंट बॉक्स में ए आर रहमान के साथ अमीन को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं। दरअसल ए आर रहमान और उनके बेटे अमीन का जन्मदिन एक साथ 6 जनवरी को ही होता है।

विज्ञापन

अमीन ने अपने पिता ए आर रहमान के जन्मदिन पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है और दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है। अमीन ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "दुनिया के सबसे अच्छे पिता। इसी के साथ उन्होंने लिखा, #iloveyou3000 को जन्मदिन की शुभकामनाएं।" इस तस्वीर में दोनों ही कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमीन ने तस्वीर के साथ दिया खास कैप्शन-
आपको बता दें कि ए आर रहमान के बेटे अमीन भी गायक हैं। अमीन एवेंजर्स के प्रशंसक हैं और आयरन मैन की पांच साल की बेटी मॉरीन ने फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम में "आई लव यू 3000" कहा था। ठीक इसी तरह अमीन ने भी एर आर रहमान के लिए कैप्शन में आई लव यू 3000 कैप्शन का यूज किया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by “A.R.Ameen” (@arrameen)


फैंस ने दी दोनों को शुभकामनाएं-
ए आर रहमान और उनके बेटे का जन्मदिन एक साथ होता है इसलिए फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed