फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   AR Rahman said wrong movies Sent For Oscars Know why Music Director gave the statement

A R Rahman: 'ऑस्कर के लिए भेजी जा रही हैं गलत फिल्में', एआर रहमान ने क्यों कही ऐसी बात?

Thu, 16 Mar 2023 02:19 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 16 Mar 2023 02:19 AM IST
सार

इस बातचीत में उन्होंने ऑस्कर में भेजी जा रही फिल्मों पर भी बात की। संगीतकार ने कहा कि मैं देखता हूं कि भारतीय फिल्में ऑस्कर के लिए भेजी जाती हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती।

विज्ञापन
AR Rahman said wrong movies Sent For Oscars Know why Music Director gave the statement
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

95वें ऑस्कर अवॉर्ड में आरआरआर के गाने नाटु-नाटु और डाक्युमेंट्री फिल्म द एलिफैंट विर्सपरर्स ने पूरी दुनिया में भारत  का नाम रोशन कर दिया है। इस बीच दो ऑस्कर अपने नाम कर चुके एआर रहमान का एक इंटरव्यू इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस साक्षात्कार में वह दौरान एकेडमी अवॉर्ड के लिए देश की ओर से भेजी रही फिल्मों पर अपनी राय रखते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- TJMM Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर तू झूठी मैं मक्कार की पकड़ कायम, आठवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
विज्ञापन

इंटरव्यू के दौरान रहमान ने कई सवालों के खुलकर जवाब देते हुए दिख  रहे हैं। बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि म्यूजिशियन और ऑर्केस्ट्रा के साथ गाना रिकॉर्ड करने के तरीके को कैसे बदला तो उन्होंने इस पर जवाब देते हुए कहा कि यह तकनीक के विकास की वजह से ही संभव हो सका है। उन्होंने बताया कि फिल्मों के लिए केवल आठ ट्रैक थे, लेकिन वह जिंगल बैकग्राउंड से आते हैं, इसलिए उनके पास 16 ट्रैक थे, जिसकी वजह से वह इनमें काफी कुछ कर सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor: क्या असल जिंदगी में भी 'मक्कार' थे रणबीर कपूर? बहन करीना को अभिनेता ने दिया चौंकाने वाला जवाब

इस बातचीत में उन्होंने ऑस्कर में भेजी जा रही फिल्मों पर भी  बात की। संगीतकार ने कहा कि मैं देखता हूं कि भारतीय फिल्में ऑस्कर के लिए भेजी जाती हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि अवॉर्ड के लिए गलत फिल्में भेजी जा रही हैं। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि हमें दूसरों के नजरिए से सोचना होगा। गौरतलब है कि यह इंटरव्यू जनवरी का है, जिसे एआर रहमान के यूट्यूब चैनल पर 15 मार्च को अपलोड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed