Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   AR Rahman Gurgaon concert postponed for some reason organisers cite last minute developments

ए.आर. रहमान: क्यों स्थगित हुआ संगीतकार का गुरुग्राम कॉन्सर्ट? आयोजकों ने बताई वजह; दिया फैंस के सवाल का जवाब

Wed, 11 Nov 2026 12:13 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 11 Nov 2026 12:13 AM IST
सार

  • रहमान के कॉन्सर्ट के आयोजक ईवा लाइव ने कॉन्सर्ट के रद्द होने को लेकर एक बयान जारी किया है।
  • टिकटिंग पार्टनर डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो ने भी शो को रद्द करने की जानकारी दी है।
  • संगीतकार के कोलकाता दौरे को 11 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है।

विज्ञापन
AR Rahman Gurgaon concert postponed for some reason organisers cite last minute developments
संगीतकार ए.आर. रहमान - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

संगीतकार और गायक ए.आर. रहमान का दिल्ली-एनसीआर में होने वाला कॉन्सर्ट को आधिकारिक तौर पर स्थगित कर दिया गया है। यह कॉन्सर्ट उनके 'वंडरमेंट टूर' का हिस्सा था और गुड़गांव के बैकयार्ड स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होने वाला था। जिन फैंस ने जनरल स्टैंडिंग के लिए 2499 रुपये से लेकर प्रीमियम VIP डेक के लिए 150000 रुपये तक खर्च किए थे, उन्हें कॉन्सर्ट रद्द होने का ईमेल मिल गया है। बताया जाता है कि फैंस के पैसे भी वापस कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

आयोजक ने जारी किया बयान
द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक कॉन्सर्ट के मुख्य राष्ट्रीय आयोजक ईवा लाइव ने कॉन्सर्ट के रद्द होने को लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इसे कुछ गंभीर घटनाक्रमों की वजह से स्थगित किया गया है, जिन्हें टाला नहीं जा सकता था। कॉन्सर्ट को अगले साल के लिए टाल दिया गया है, हालांकि नई तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

AR Rahman Gurgaon concert postponed for some reason organisers cite last minute developments
एआर रहमान - फोटो : अमर उजाला
डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो ने की पुष्टि
इस बीच टिकटिंग पार्टनर डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो ने भी शो को रद्द करने की जानकारी दी है। निराश फैंस के सवालों का जवाब देते हुए, प्लेटफॉर्म के आधिकारिक सपोर्ट हैंडल डिस्ट्रिक्ट केयर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'हम समझते हैं कि यह खबर कितनी निराशाजनक है, खासकर तब जब आप इस कॉन्सर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दुर्भाग्य से 21 नवंबर को दिल्ली में होने वाला ए.आर. रहमान का कॉन्सर्ट रद्द कर दिया गया है। हमें इस बात का गहरा खेद है कि चीजें उम्मीद के मुताबिक नहीं हो सकीं। हम आपको हुई निराशा के लिए माफी मांगते हैं।'
विज्ञापन

कई कॉन्सर्ट टले
रहमान के टूर के कई कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है। रिदम बॉक्स इंडिया के एक इंस्टाग्राम अपडेट के अनुसार, संगीतकार के कोलकाता दौरे को, जो पहले 11 जनवरी के लिए तय था अब 11 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है।

AR Rahman Gurgaon concert postponed for some reason organisers cite last minute developments
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
ए.आर.रहमान का वर्कफ्रंट
  • बताया जाता है कि ए.आर. रहमान 'जश्न-ए-रेख्ता' के 11वें संस्करण के पहले दिन नजर आएंगे। 
  • 'नूर-ए-इश्क' नाम का यह उर्दू और साहित्य उत्सव 29 जनवरी को नई दिल्ली के बांसरा पार्क में आयोजित किया जाएगा।
  • रहमान ने निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के लिए ऑस्कर विजेता संगीतकार हैंस जिमर के साथ मिलकर काम किया है। 
  • इस फिल्म का संगीत तैयार करने के लिए, रहमान ने फरवरी 2026 में 40 दिनों का 'डिजिटल डिटॉक्स' भी लिया था।
  • 'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed