Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   AR Rahman divorce his team member Mohini Dey announced separation from her husband posted this appeal

AR Rahman: एआर रहमान के बाद उनकी टीम की सदस्य मोहिनी डे ने किया पति से अलगाव का एलान, पोस्ट कर की ये अपील

Wed, 20 Nov 2024 01:18 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 20 Nov 2024 01:18 PM IST
सार

एआर रहमान ने बीते दिन पत्नी सायरा बानो से तलाक का एलान कर सबको हैरान कर दिया। वहीं अब उनकी म्यूजिक टीम की सदस्य मोहिनी डे ने पति से अलगाव का एलान कर दिया है। 
 

विज्ञापन
AR Rahman divorce his team member Mohini Dey announced separation from her husband posted this appeal
एआर रहमान-मोहिनी डे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने बीते दिन पत्नी सायरा बानो से अलगाव का एलान कर हर किसी को हैरान कर दिया। रहमान और सायरा ने अपनी 29 साल की शादी को खत्म कर दिया। वहीं, अब संगीतकार की बेसिस्ट मोहिनी डे ने एक संयुक्त पोस्ट में अपने पति मार्क हार्टसच से अलग होने की घोषणा की है। मोहिनी की घोषणा एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो के अलग होने से कुछ घंटे बाद आई है। इंस्टाग्राम पर मोहिनी और मार्क ने साझा किया कि वे अपनी शादी खत्म कर रहे हैं। दोनों ने गोपनीयता और किसी निर्णय पर न पहुंचने का भी अनुरोध किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

पति से अलग हुईं मोहिनी डे 

मोहिनी और मार्क ने अपनी संयुक्त पोस्ट में लिखा, 'भारी मन से, मार्क और मैं घोषणा करते हैं कि हम अलग हो गए हैं। सबसे पहले, अपने दोस्तों और परिवार के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में, हमने ये फैसला आपसी सहमति से लिया है। हमारे बीच एक आपसी समझ है। हालांकि, हम अच्छे दोस्त बने हुए हैं। हम जीवन से अलग-अलग चीजें चाहते हैं। आपसी सहमति से अलगाव आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ काम जारी रखने पर दिया जोर 

इसमें आगे कहा गया है, 'हम अभी भी कई परियोजनाओं पर एक साथ काम करेंगे, जिनमें मामोगी और मोहिनी डे समूह भी शामिल हैं। हमें हमेशा एक साथ अच्छा काम करने पर गर्व है और यह जल्द ही बंद नहीं होगा। सबसे बड़ी चीज जो हम कामना करना चाहते हैं वह है प्यार दुनिया में हर किसी के लिए।'

View this post on Instagram

A post shared by Mohini Dey (@dey_bass)


विज्ञापन

कौन हैं मोहिनी डे? 

बयान में आखिरी में लिखा है, 'आपने हमें जो भी समर्थन दिया है, हम उसकी सराहना करते हैं। कृपया इस समय हमारे प्रति सकारात्मक रहकर और हमारी निजता का सम्मान करते हुए हमारे द्वारा लिए गए निर्णय का सम्मान करें। हम किसी भी निर्णय की सराहना नहीं करेंगे।' कोलकाता की रहने वालीं मोहिनी एक बास वादक हैं और उन्होंने दुनिया भर में 40 से अधिक शो में एआर रहमान के साथ प्रदर्शन किया है। उनकी उम्र 29 साल है।

एआर रहमान की निजी जिंदगी 

एआर रहमान की बात करें तो उन्होंने साल 1995 में सायरा बानो से शादी की थी। कपल के तीन बच्चे खतीजा, रहीमा और अमीन हैं। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। हालांकि समय के साथ रिश्ते में तनाव बढ़ने के कारण उन्होंने ये कठिन फैसला लिया है। एआर रहमान के प्रशंसकों के लिए इस बात पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।

#arrsairaabreakup: एआर रहमान की पोस्ट पर हैशटैग देख फूटा नेटिजन्स का गुस्सा, कहा- क्या आप पागल हो गए हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed