फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka to celebrate Virat 's b 'day in Ahmedabad

विराट से मिलने फिर आधी रात पहुंची अनुष्का

Wed, 05 Nov 2014 02:48 PM IST
Updated Wed, 05 Nov 2014 02:48 PM IST
विज्ञापन
Anushka to celebrate Virat 's b 'day in Ahmedabad

विराट और अनुष्का का रिश्ता एक बार फिर से चर्चाओं में है। आज विराट कोहली का जन्मदिन है और विराट से मिलने के लिए अनुष्का शर्मा अहमदाबाद पहुंची हैं। अहमदाबाद में भारत-श्रीलंका सीरिज का दूसरा मैच खेला जाना है।

विज्ञापन


खबरों के मुताबिक अनुष्का मंगलवार को ही अहमदाबाद पहुंच गईं थीं। खबर यह भी है कि जन्मदिन की पूर्वसंध्या उन्होंने विराट कोहली के साथ ही बिताई है। हालांकि इसकी पुष्टि करने वाली तस्वीरें नहीं मिली हैं।
विज्ञापन

लगातार हैं चर्चाओं में

Anushka to celebrate Virat 's b 'day in Ahmedabad

हालाँकि दोनों अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर हमेशा मीडिया में छाए रहें, लेकिन दोनों हमेशा इसके बारे में चुप ही रहे। लेकिन कुछ समय तक डेटिंग के बाद जब दोनों की सगाई की भी खबरें आई, तो अनुष्का चुप नहीं रह सकी और अनुष्का ने उन खबरों को निराधार बताया था। जिसके बाद दोनों के मिलने जुलने की भी खबरें लगभग बंद सी ही हो गई थी। लेकिन अब एक बार फिर से दोनों के साथ में होना चर्चा का विषय बन गया है।​

​​​अगर सूत्रों की माने तो, अनुष्का शर्मा अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई हैं, जहाँ भारत का श्रीलंका के साथ गुरुवार को एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला ​होना है। सूत्र के अनुसार, "अनुष्का को मंगलवार को अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट में रवाना होते हुए देखा गया। माना जा रहा है कि वह वहां विराट के जन्मदिन के लिए गई हैं।जहाँ मंगलरवार रात उन्होंने एक साथ डिनर किया, और आज दोपहर तक यह सेलिब्रशन चला। इसके अगले दिन यानी गुरुवार को विराट मैच में व्यस्त होंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed