फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka Spend being night with virat

बिन शादी विराट संग रात रहने जा रही हैं अनुष्का

Fri, 28 Nov 2014 11:18 AM IST
Updated Fri, 28 Nov 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
Anushka Spend being night with virat

रणबीर और कैटरीना कैफ के बाद बिन शादी एक और हीरोइन अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने जा रही है। खबर है कि अनुष्का शर्मा अपने क्रिकेटर प्रेमी विराट कोहली के साथ रहने जा रही हैं।

विज्ञापन


यह दोनों शादी के पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहने जा रहे हैं। अभी तक विराट कोहली जब-जब मुंबई आते थे वह अनुष्का शर्मा के घर ही ठहरते थे। लेकिन अब इस जोड़े ने यह तय किया है कि वह मिलकर घर लेंगे और साथ रहेंगे।

विज्ञापन

पर नहीं होंगे फिल्म में

Anushka Spend being night with virat

साथ रहने के अलावा विराट और अनुष्का की एक साथ फिल्म करने की खबरें भी आईं थीं। अब इन बातों पर खंडन आ गया है।  प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) की ओर से साफ किया गया है कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत अपनी अभिनेत्री प्रेमिका अनुष्का शर्मा की फिल्म से नहीं करेंगे।​​

​ इस खबर से उनके प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी है। पहले ऐसी खबरें थीं कि वाईआरएफ द्वारा बनाई जा रही फिल्म में अनुष्का के साथ विराट होंगे। हालांकि, प्रोडक्शन हाउस की विराट को सिनेजगत में लांच करने की कोई मंशा नहीं है।​​

​ ​ वाईआरएफ के आधिकारिक ट्विटर खाते पर एक ट्वीट में लिखा गया है कि वाईआरएफ की अगली फिल्म में अनुष्का के साथ विराट कोहली नहीं होंगे। अनुष्का ने वर्ष 2008 में इसी बैनर की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में कदम रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed