{"_id":"5dc2f4cb8ebc3e5b5466f56c","slug":"anushka-shetty-birthday-teaser-review-of-r-madhavan-and-michael-maden-starrer-film-nishabdham","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nishabdham Teaser Review: माधवन की अदाकारी और अनुष्का के इशारों ने दिखाई हॉरर थ्रिलर की झलक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nishabdham Teaser Review: माधवन की अदाकारी और अनुष्का के इशारों ने दिखाई हॉरर थ्रिलर की झलक
Wed, 06 Nov 2019 10:01 PM IST
Avinash Pal
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
निशब्दम
- फोटो : सोशल मीडिया
डिजिटल रिव्यू: निशब्दम (टीजर)
विज्ञापन
कलाकार: माधवन, अनुष्का शेट्टी, अंजली, माइकल मैडसन, शालिनी पांडे आदि।
निर्देशक: हेमंत मधुकर
निर्माता: कोना वेंकट, टी जी विश्वप्रसाद
रेटिंग: ***
बाहुबली सीरीज की फिल्मों से पैन इंडियन हीरोइन बन चुकीं अनुष्का शेट्टी के 38वें जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म साइलेंस का टीजर जो हिंदी में निशब्दम नाम से रिलीज होने जा रही है। मरजावां में तारा सुतारिया के इशारों में बात करने की हिंदी सिनेमा में अभी बात चल ही रही है और अब अनुष्का शेट्टी भी अपने इशारे लेकर इस टीजर में सामने आ गई हैं।
पांच साल पहले अपनी हिंदी फिल्म मुंबई 125 किमी से चर्चा में आए निर्देशक हेमंत मधुकर ने इस बार बहुभाषी फिल्म बनाई है। हिंदी सिनेमा में बार बार अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले अभिनेता आर माधवन को एक मशहूर संगीतज्ञ के किरदार में हैं। अनुष्का और माधवन के किरदार छुट्टियां मनाने विदेश में हैं। एक हादसा होता है और हर शख्स शक के घेरे में है। कौन है जो ये सब कर रहा है?
विज्ञापन
फिल्म निशब्दम का टीजर किसी हॉरर फिल्म की सी झलक देता है। हेमंत मधुकर का निर्देशन यहां असरदार दिखता है। माधवन हमेशा की तरह एक बार फिर अपनी शख्सीयत का एक अलग पहलू सामने लाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। तनु वेड्स मनु सीरीज की फिल्मों और साला खड़ूस के बाद से माधवन ने हिंदी सिनेमा के नए दर्शकों में भी अपने लिए एक अलग फैन बेस बनाया है। उनकी अगली फिल्म रॉकेटरी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उससे पहले आ गया है ये टीजर।
विज्ञापन
फिल्म निशब्दम के टीजर में इसका तकनीकी पक्ष भी ध्यान खींचता है। गोपी सुंदर के संगीत का असर तो खैर ट्रेलर में दिखेगा लेकिन शानील देव की सिनेमैटोग्राफी ने फिल्म के टीजर में अपना असर छोड़ा है। रिजर्वायर डॉग्स, किल बिल और हाल ही में वंस अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड में दिखे माइकल मैडसन इस फिल्म का सरप्राइज पैकेज हैं। अनुष्का के जन्मदिन पर उनके प्रशंसकों के लिए ये टीजर किसी तोहफे से कम नहीं है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन