{"_id":"e256df10-5971-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"anushka-sharma-gets-drunk-to-get-into-character","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटर पटरः 'बिजली' को बिन बताए पिला दी वोदका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चटर पटरः 'बिजली' को बिन बताए पिला दी वोदका
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 08 Jan 2013 02:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' में बिजली यानी अनुष्का शर्मा एक बिगड़ैल लड़की का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उन्होंने कई चीजें पहली बार की है। वास्तविक जिंदगी में अनुष्का शराब नहीं पीती हैँ लेकिन फिल्म में उन्होंने एक नशाखोर लड़की का किरदार निभाया हैं।
विज्ञापन
एक सीन को खास तरीके से फिल्माने के लिए उन्हें शराब भी पीनी पड़ी। अनुष्का को एक सीन में शराबी लड़की की तरह बर्ताव करना था। अनुष्का इस बात को लेकर चिंतित थी कि क्या वह यह सीन कर पायेंगी। अनुष्का शर्मा को बिना बताए उनकी यूनिट के एक साथी ने उन्हें कोल्ड ड्रिंक में वोदका मिलाकर दे दी। दरअसल यह विशाल भारद्वाज की प्लानिंग थी। वोदका का सुरुर आते ही विशाल ने उस सीन को फिल्मा लिया। अनुष्का को जब बताया गया कि उन्होंने वोदका भी है तो बजाय गुस्सा होने के अनुष्का ने और वोदका की मांग कर दी।
विज्ञापन
उनके लिए वोदका की एक नई बोतल लायी गयी। ज्यादा वोदका पीने के बाद अनुष्का नशे में टल्ली हो गईं। नशे में आने के बाद उन्होंने अजीब तरह से बात करनी शुरू कर दी। उनकी हालत को देख कर विशाल ने आगे के सीन की शूटिंग रोक दी और अनुष्का को आराम करने की सलाह दी। दूसरे दिन अनष्का जब ठीक हो गयीं और उनके सिर से नशा उतरा तो फिर उन्होंने दोबारा शूटिंग शुरू की।
विज्ञापन
शाहरुख-गौरी के आते ही प्रियंका गईं निकल
बी टाउन में पिछले दिनों विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर की शादी की खुशी में एक बड़ी पार्टी आयोजित हुई। इस पार्टी में लगभग सभी बड़े सितारें नजर आये। खासतौर से सबकी निगाह बच्चन परिवार पर रहीं। पिछले कुछ दिनों से यूटीवी और बच्चन परिवार के बीच काफी दूरियां आ गयी थीं, लेकिन विद्या की शादी की पार्टी में शामिल होकर बच्चन परिवार ने सारे गिले शिकवे भूला दिये। बच्चन परिवार के अलावा लोगों की चर्चा का विषय बने शाहरुख और गौरी खान। इन दिनों गौरी खान और शाहरुख में प्रियंका चोपड़ा से जुड़े उनके रिश्तों को लेकर काफी अनबन रही है। मीडिया में लगातार इस कथित झगड़े की खबर सामने आ रही है। ऐसे में विद्या की पार्टी में जब प्रियंका ने देखा कि गौरी और शाहरुख ने एंट्री ले ली है तो वह फौरन पार्टी से चली गयीं, जबकि उन्हें आये केवल 15 मिनट हुए थे।
'राधे' नहीं 'मेंटल' होगा सलमान की फिल्म का नाम
पिछले कई हफ्तों से लगातार खबरें आ रही थीं कि सलमान खान, सोहेल खान द्वारा बनाई जा रही फिल्म 'राधे' में काम करने जा रहे हैं। 'राधे' फिल्म, 'तेरे नाम' का सीक्वल कही जा रही थीं। फिल्म का नाम भी उसी पात्र से प्रेरित था। अब इस फिल्म का नाम बदल रहा है। 'राधे' की जगह इस फिल्म का नाम 'मेंटल' होगा। इस नाम को सोहेल ने रजिस्टर भी करवा लिया है। सोहेल खान ने स्वीकारा है कि पहले उनके जेहन में यह बात थी कि फिल्म का नाम 'राधे' अच्छा रहेगा। फिर उन्होंने अपना फैसला इसलिए बदला क्योंकि कई लोगों को 'राधे' फिल्म 'तेरे नाम' का सीक्वल लग रहा था। फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान के किरदार का नाम राधे था। लोगों को यह न लगे कि यह फिल्म पुरानी फिल्म जैसी होगी इसलिए इस फिल्म का नाम बदल दिया गया है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ 'कॉकटेल' फेम डॉयना पेंटी होंगी।
कार्तिक ने 'आकाश वाणी' के लिए खाए 25 अंडे
बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता कार्तिक तिवारी को अपनी नई फिल्म 'आकाश वाणी' में अपने भारी भरकम रूप के लिए हर रोज 25 अंडे खाने पड़े। कार्तिक इससे पहले फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में एक प्यारे और शांत लड़के के किरदार में नजर आए थे। एक सूत्र के मुताबिक नई फिल्म के किरदार के लिए वजन बढ़ाने के लिए उनके पास छह से आठ महीने का समय था। कार्तिक के लिए यह आसान काम नहीं था कि कम समय में वजन बढ़ाने के साथ साथ उनको चुस्त दुरूस्त नजर आना था। सूत्र के अनुसार कार्तिक शाकाहारी हैं पर वह कभी कभार अंडे खा लिया करते हैं। फिल्म के लिए वजन बढ़ाने की बात आई तो उन्हें हर रोज करीब 25 अंडे खाने पड़े। कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा निर्मित फिल्म 'आकाश वाणी' का निर्देशन लव रंजन ने किया है। फिल्म 18 जनवरी को प्रदर्शित हो रही है।