फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anushka sharma face to face ravina tondon

अनुष्का को बर्दाश्त नहीं हुई सीनियर एक्ट्रेस

Wed, 30 Apr 2014 07:43 AM IST
Updated Wed, 30 Apr 2014 07:43 AM IST
विज्ञापन
anushka sharma face to face ravina tondon

हीरोइनें नई हों या पुरानी एक साथ अच्छे से रह लें तो अचंभा होता है। मामला ‘बॉम्बे वेलवेट’ का है। रवीना टंडन और अनुष्का शर्मा इसमें खास भूमिकाएं निभा रही हैं। लेकिन पता चला है कि दोनों एक-दूसरे से बात तक नहीं करती हैं। नतीजा यह कि निर्देशक को शूटिंग ऐसी रखनी पड़ती है कि दोनों का आमना-सामना न हो पाए। वैसे आश्चर्य की बात यह है कि दोनों के बीच ऐसी कौन सी बात पर ठनी है जो एक-दूसरे से इतना नफरत कर रही हैं? वक्त आने दें क्योंकि हर सवाल का जवाब तो केवल उसके ही पास होता है।

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी पर फंसे कपिल

anushka sharma face to face ravina tondon

इन दिनों कॉमेडियन कपिल शर्मा की हंसी गायब है। कारण...? नरेंद्र मोदी। जी हां, पहले मोदी ने कपिल शर्मा के शो की तारफी की थी और बदले में कपिल ने मोदी की तारीफ कर दी। लेकिन कपिल को यह तारीफ भारी पड़ गई। इस तारीफ के बाद लोगों ने इस कॉमेडियन को फटकारते हुए इतने ई-मेल और ट्विटर संदेश लिख डाले हैं कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि इसमें कितने वाकई उनके मुरीद हैं और कितने केवल राजनीतिक इरादों से हमला कर रहे हैं। कपिल शायद इससे सबक लें और भविष्य में राजनीति और राजनेताओं के मुद्दे पर चुप ही रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी पत्नी नहीं संभली

anushka sharma face to face ravina tondon

चुनावों के इस मौसम में हर फिल्मी हस्ती से पूछा जा रहा है कि वोटिंग से लेकर चुनाव लड़ने तक उनका क्या खयाल है। एक टीवी पत्रकार ने निर्देशक अनुराग कश्यप से एक कार्यक्रम में पूछ लिया कि क्या आप कभी चुनाव लड़ेंगे। खीझे अनुराग ने उत्तर दिया, ‘अपना घर नहीं संभाल पाया, कॉन्स्टीट्यूएंसी क्या संभालूंगा...?’ बात सच भी है। पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद आखिर दूसरी पत्नी कल्कि भी उन्हें छोड़ कर अलग रह ही रही है। विरोधी नेता अनुराग के बारे में जो कहते, वह खुद उन्होंने ही अपने बारे में कह दिया। अनुराग काल्कि से पहले आरती बजाज से शादी कर चुके हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed