विश्व कप का फाइनल टीम इंडिया और पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है । यह क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस मैच को देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंचे हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली का समर्थन करने के लिए स्टैंड में मौजूद हैं। उन्हें अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में देखा गया। सफेद और नीले मैक्सी गाउन में अभिनेत्री हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Anushka Sharma in WC Final: फाइनल देखने पहुंचीं अनुष्का का दिलकश अंदाज इन पांच तस्वीरों में देखिए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 19 Nov 2023 03:13 PM IST
सार
इससे पहले अभिनेत्री को 18 नवंबर को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट से उतरते हुए देखा गया था। व्हाइट एथनिक सूट में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन