{"_id":"5bd80c77bdec22696b2393fb","slug":"anushka-sharma-always-ready-to-share-struggle-story-of-her-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 इडियट्स में करीना कपूर की जगह होतीं अनुष्का शर्मा, लेकिन..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
3 इडियट्स में करीना कपूर की जगह होतीं अनुष्का शर्मा, लेकिन..
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा ने करिअर भले ही शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म रब ने बना दी जोड़ी ;2008 से किया परंतु उन्हें मर्जी के मुताबिक स्टार्ट मिला होता तो वह पहली फिल्म में आमिर खान की हीरोइन होतीं। उनके पहले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी होते।
विज्ञापन
रोचक तथ्य यह है कि हिरानी ने उन्हें 3 इडियट्स में खारिज कर दिया था। यह अगल बात है कि अनुष्का बाद में हिरानी की दो फिल्मों पीके ;2014द्ध और संजू ;2018द्ध में नजर आईं। कामयाबी के बाद अनुष्का इन दिनों मीडिया से अपने संघर्ष की कहानी शेयर करने से पीछे नहीं रहतीं। वह बताती हैं कि उन्होंने आदित्य चोपड़ा की रब ने बना दी जोड़ी में लिए जाने से पहले कुछ फिल्मों के ऑडिशन दिए थे। इनमें 3 इडियट्स भी शामिल थी।
विज्ञापन
कुछ और लड़कियों ने भी इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिए थे। बाद में यह रोल करीना कपूर के हिस्से गया था। अनुष्का कहती हैं कि इस फिल्म में चयन न होने के बावजूद उन्होंने आत्मविश्वास नहीं खोया। ऑडिशन देती रहीं और थोड़े ही दिनों बाद उन्हें रब ने बना दी जोड़ी के लिए बुलावा आ गया था। इसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई।
विज्ञापन