{"_id":"615334498ebc3e041e6fde7b","slug":"anushka-is-miffed-at-varun-after-his-new-post-featuring-her-excuse-me-sir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: अनुष्का-वरुण धवन की फिल्म 'सुई धागा' को हुए 3 साल, दोनों ने ऐसे मनाया जश्न","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: अनुष्का-वरुण धवन की फिल्म 'सुई धागा' को हुए 3 साल, दोनों ने ऐसे मनाया जश्न
Tue, 28 Sep 2021 08:57 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 28 Sep 2021 08:57 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा को तीन साल पूरे हो गये हैं। यह फिल्म 28 सितंबर 2018 को रिलीज हुई थी। अनुष्का और वरुण ने इस फिल्म के तीन साल पूरे होने के मौके पर जश्न मनाया है और अपनी खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
सुई धागा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा को तीन साल पूरे हो गये हैं। यह फिल्म 28 सितंबर 2018 को रिलीज हुई थी। अनुष्का और वरुण ने इस फिल्म के तीन साल पूरे होने के मौके पर जश्न मनाया है और अपनी खुशी जाहिर की है। वरुण और अनुष्का ने इस फिल्म की याद शेयर की है। दरअसल, वरुण धवन ने इस्टाग्राम पर इस फिल्म को लेकर एक पोस्ट साझा की है, जिस पर अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
इस फिल्म में इन दोनों ही कलाकारों ने शानदार अभिनय किया था। वरुण ने इस फिल्म की याद शेयर करते हुए लिखा, पूरी कास्ट और क्रू के साथ इस फिल्म में काम करने का शानदार समय रहा। आशा है कि मौजी और ममता हमेशा आपके दिलों में रहेंगे। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पोस्ट में अनुष्का को टैग करते हुए यह लिखा।
विज्ञापन
हालांकि, अनुष्का ने इस पर उनकी चुटकी ली और उनसे पूछा कि ममता का नाम ऑल-कैप में क्यों नहीं लिखा। अनुष्का ने पूछा, एक्सक्यूज मी सर! ममता का नाम ऑल कैप्स में क्यों नहीं लिखा। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा अभी स्क्रीन से दूर हैं। अनुष्का साल 2018 में ही फिल्म जीरो में दिखी थी और इसके बाद वो फिल्म अंग्रेजी मीडियम में कैमियो अपीयरेंस में नजर आईं थीं। उनके फैंस को यह जानके लिए इंतजार करना पड़ेगा कि अनुष्का एक्टिंग में वापसी कब करेंगी। वहीं, वरुण धवन 'भेड़िया' में कृति सेनन के साथ धमाल मचाएंगे। इसके अलावा वो राज मेहता निर्देशित 'जुग जुग जियो' में भी दिखेंगे।