फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anusha Dandekar Welcomes Baby Girl Shares First Pictures With Her Angel

Anusha Dandekar: अनुषा दांडेकर के घर आई नन्ही परी, क्या आपने देखी उनकी 'एंजल' की तस्वीर?

Fri, 03 Jun 2022 07:16 PM IST
कुमार संभव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कुमार संभव Updated Fri, 03 Jun 2022 07:16 PM IST
सार

अनुषा दांडेकर ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की काफी तस्वीरें साझा की हैं। फैंस उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Anusha Dandekar Welcomes Baby Girl Shares First Pictures With Her Angel
अनुषा दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड स्टार और वीजे अनुषा दांडेकर ने शुक्रवार (3 मई) को सोशल मीडिया पर एक बच्ची के साथ कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने उसे अपनी एंजल बताया और फैंस को उससे रूबरू कराया। अनुषा ने अपनी बेटी का नाम भी साझा किया। इस रिपोर्ट में हम आपको अनुषा दांडेकर और उनकी बेटी के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं। 

विज्ञापन

अनुषा ने सोशल मीडिया पर दी यह जानकारी

अनुषा दांडेकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'आखिरकार मेरे पास मेरी छोटी-सी बच्ची है, जिसे मैं अपना कह सकती हूं। यह मेरी एंजल है। सहारा... मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी। मॉन्स्टर, गैंगस्टा और मैं आपका पूरा ख्याल रखेंगे। हमेशा आपको बुरी चीजों से बचाएंगे। आई लव यू बेबी गर्ल, आपकी मम्मा।' बता दें कि अनुषा ने अपनी बेटी के बारे में काफी सारी बातें साझा की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुषा ने पोस्ट कीं कई तस्वीरें

बता दें कि अनुषा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की काफी तस्वीरें और वीडियो साझा किए। एक तस्वीर में अनुषा अपनी बेटी को निहारते नजर आईं। वहीं, एक अन्य वीडियो में मां-बेटी साथ खेलते दिखाई दिए। अनुषा के इस पोस्ट के बाद फैंस और फ्रेंड्स लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन

कौन हैं अनुषा दांडेकर?

गौरतलब है कि अनुषा को सुपरमॉडल ऑफ द ईयर की होस्ट के रूप में जाना जाता है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी शानदार तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने फोटोशूट की तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें उन्होंने अपने ब्रांड के सनस्क्रीन का प्रमोशन किया था। इन तस्वीरों में अनुषा बड़े-से हैट के साथ दिखी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed